सेंसेक्स करीब 100 अंक गिरकर 83,480 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 30 अंक लुढ़का; IT, ऑटो, मीडिया और फार्मा शेयर्स फिसले

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज यानी गुरुवार, 10 जुलाई को सेंसेक्स करीब 100 अंक गिरकर 83,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में करीब 30 अंक की गिरावट है, ये 25,460 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 20 शेयरों में तेजी और 10 में गिरावट है। टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और पावर ग्रिड के शेयर्स चढ़ें हैं। इंफोसिस, टाटा मोटर्स और TCS में गिरावट है। निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में तेजी और 10 में गिरावट है। NSE के रियल्टी, बैंकिंग और मेटल सेक्टर में तेजी है। वहीं, IT, ऑटो, मीडिया और फार्मा शेयरों में गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में तेजी 9 जुलाई को घरेलू निवेशकों ने ₹921 करोड़ के शेयर खरीदे कल 176 अंग गिरा शेयर बाजार हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 9 जुलाई को सेंसेक्स 176 अंक गिरकर 83,536 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 46 अंक की गिरावट है, ये 25,476 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी रही। टाटा स्टील, HCL टेक, टेक महिंद्रा और रिलायंस 2% तक गिरकर बंद हुए। बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और HUL 1.5% तक ऊपर बंद हुए। निफ्टी के 50 में से 29 शेयर्स गिरकर और 21 ऊपर बंद हुए। NSE का मेटल इंडेक्स 1.40%, रियल्टी 1.49%, ऑयल एंड गैस 1.25% और IT 0.78% गिरकर बंद हुए। ऑटो, FMCG, फार्मा और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में गिरावट रही। —————————- बाजार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें शेयर बाजार के लिए 10 जुलाई अहम: ये दिन निफ्टी की अगली दिशा तय कर सकता है, 5 बड़े ट्रिगर जो मार्केट को प्रभावित करेंगे शेयर बाजार में कल से शुरू होने वाले हफ्ते के लिए 10 जुलाई अहम होने वाला है। वेल्थ-व्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हरशुभ शाह के मुताबिक ये दिन बाजार की अगली दिशा तय कर सकता है। वहीं उन्होंने अपनी वीकली मार्केट रिपोर्ट में कुछ खास समय और स्तर बताए हैं। इसके अलावा भारत-अमेरिका ट्रेड डील, पहली तिमाही के कंपनियों के नतीजे से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। चलिए समझते हैं कि इस हफ्ते बाजार में क्या हो सकता है… पढ़ें पूरी एनालिसिस…

More From Author

सरकारी नौकरी:बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में 257 पदों पर भर्ती; आज आवेदन की आखिरी तारीख, ग्रेजुएट्स तुरंत करें अप्लाई

दिल्ली-NCR में भूकंप:नोएडा-गाजियाबाद में 10 सेकेंड तक झटके महसूस हुए, रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *