सुरक्षाबलों ने विलेज गार्ड्स को मारने वाले आतंकियों को घेरा:किश्तवाड़ में एनकाउंटर जारी, 4 जवान घायल; जबरवान के जंगलों में भी मुठभेड़

जम्मू कश्मीर में रविवार को 2 जगहों पर एनकाउंटर चल रहे हैं। पहला श्रीनगर के जबरवान इलाके में और दूसरा किश्तवाड़ के छास में। किश्तवाड़ एनकाउंटर में पैरा स्पेशल फोर्स के 4 जवान घायल हो गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि किश्तवाड़ में कश्मीर टाइगर्स ग्रुप के आतंकवादी ही छिपे हैं, जिन लोगों ने 2 विलेज गार्ड की हत्या की थी। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच पिछले 18 घंटों के अंदर यह तीसरी मुठभेड़ है। जबकि नवंबर महीने के 10 दिन में यह 8वां एनकाउंटर है। जिनमें अब तक कुल 8 आतंकी मारे गए हैं। इससे पहले बारामूला के सोपोर में 9 नवंबर की शाम को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। 8 नवंबर को भी सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। रामपुर के जंगलों में भी एनकांउटर हुआ था। जबरवान के जंगलों में छिपे 2-3 आतंकी
कश्मीर जोन पुलिस ने X पर एक पोस्ट में बताया कि रविवार सुबह सुरक्षाबलों को जबरवान में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सेना और पुलिस ने दाचीगाम और निशात के ऊपरी इलाकों को जोड़ने वाले जंगल में सुबह करीब 9 बजे इलाके में जॉइंट सर्च ऑपरेशन चलाया। आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जबावी कार्रवाई की। फिलहाल एनकाउंटर जारी है। पिछले 9 दिन में घाटी में हुई आतंकी घटनाएं और एनकाउंटर

More From Author

महाराष्ट्र के लिए MVA का घोषणा पत्र, 5 गारंटी:महिलाओं को 3 हजार रु. महीना, बेरोजगारों को 4 हजार; 25 लाख तक मुफ्त स्वास्थ्य बीमा

यूक्रेन का रूस की राजधानी पर 34 ड्रोन से हमला:मॉस्को में बड़े नुकसान की खबर नहीं, एक व्यक्ति घायल; कई उड़ानें डायवर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *