सुंदर वनडे सीरीज से बाहर, बडोनी को मौका:न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में चोटिल हुए थे सुंदर, दूसरा वनडे 14 जनवरी को

भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया गया है। बडोनी को पहली बार वनडे स्क्वॉड में जगह मिली है। वह राजकोट में टीम से जुड़ेंगे, जहां दूसरा वनडे मैच 11 जनवरी को खेला जाना है। सुंदर को रविवार को वडोदरा में खेले गए पहले मुकाबले के दौरान पसली में चोट लग गई थी। BCCI ने जारी बयान में बताया कि सुंदर को बाईं ओर की निचली पसली में दर्द होने लगा था। इसके बाद उन्हें आगे की जांच (स्कैन) के लिए भेजा गया है।BCCI की मेडिकल टीम विशेषज्ञों से सलाह लेगी। 26 साल के सुंदर ने पहले वनडे में गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 27 रन दिए। न्यूजीलैंड की पारी के दौरान उन्हें पसलियों में खिंचाव महसूस हुआ, जिसके बाद वे मैदान छोड़कर बाहर चले गए और फील्डिंग के लिए वापस नहीं लौटे। हालांकि, चोट के बावजूद वे बल्लेबाजी करने आए थे। राहुल बोले- चोट की गंभीरता का अंदाजा नहीं था केएल राहुल ने भी वॉशिंगटन की चोट को लेकर बात की। उन्होंने कहा, ‘मुझे यह पता नहीं था कि वे ठीक से दौड़ भी नहीं पा रहे हैं। मुझे बस इतना पता था कि पहली पारी में उन्हें थोड़ी परेशानी हुई थी, लेकिन चोट की गंभीरता का अंदाजा नहीं था। वह गेंद को अच्छी तरह हिट कर रहे थे।’ राहुल ने आगे कहा कि जब वॉशिंगटन बल्लेबाजी करने आए, तब टीम पहले से ही अच्छे रन रेट से खेल रही थी, इसलिए उन पर ज्यादा दबाव नहीं था। उन्होंने स्ट्राइक रोटेट की और अपना काम बखूबी निभाया। चोट के बावजूद बल्लेबाजी की भारत की रन चेज के दौरान वॉशिंगटन सुंदर नंबर-8 पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने नाबाद 7 रन बनाए और केएल राहुल के साथ मिलकर 16 गेंदों में 27 रनों की अहम साझेदारी की। केएल राहुल 29 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर 306 रन बनाते हुए मुकाबला चार विकेट से जीत लिया। सुंदर इस सीरीज में चोटिल होने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी वॉशिंगटन इस सीरीज में चोटिल होने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी शनिवार को प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से ही बाहर हो गए। उनकी जगह ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया। पंत को भी पसलियों में खिंचाव आ गया था। वहीं, सीरीज शुरू होने से पहले तिलक वर्मा भी चोटिल हो गए थे। ———————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली क्रिकेट के दूसरे टॉप स्कोरर बने:सबसे तेज 28 हजार रन भी बनाए, भारत ने 20वीं बार 300+ का टारगेट चेज किया; रिकॉर्ड्स विराट कोहली के 93 रन की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 4 विकेट से हरा दिया। रविवार को वडोदरा में न्यूजीलैंड ने 300 रन बनाए। भारत ने वनडे में 20वीं बार 300+ रन का टारगेट चेज कर लिया। कोहली ने सबसे तेज 28 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड हासिल किया, वे इंटरनेशनल क्रिकेट के दूसरे टॉप स्कोरर भी बन गए। पूरी खबर

More From Author

चांदी की कीमत एक दिन में ₹14 हजार बढ़ी:सोना ₹2,883 बढ़कर ₹1.40 लाख/10g बिक रहा; दोनों ऑल टाइम हाई पर

गरियाबंद के बाद सूरजपुर फॉरेस्ट रेस्ट-हाउस में अश्लील डांस…VIDEO:जनपद सदस्य ने रखा था कार्यक्रम, सरकारी कर्मचारी भी मौजूद थे, भोजपुरी गानों पर लगाए ठुमके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *