सीनियर IPS रतन लाल डांगी निलंबित:SI की पत्नी ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप, बिना अनुमति नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने सीनियर IPS रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया है। कुछ दिन पहले SI की पत्नी ने डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उनके खिलाफ विभागीय जांच लंबित होने के कारण यह कार्रवाई की गई है। शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने निलंबन का आदेश जारी किया है। बता दें कि 5 महीने पहले सरकार ने कार्रवाई करते हुए उन्हें IG के पद से हटा दिया था। अब सस्पेंड के बाद डांगी का मुख्यालय नया रायपुर PHQ निर्धारित किया गया है। इस दौरान वे सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। अब जानिए पूरा मामला दरअसल, पीड़िता SI की पत्नी ने 15 अक्टूबर 2025 को पुलिस मुख्यालय में औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि 2017 में रतनलाल डांगी से उसकी मुलाकात कोरबा में हुई थी, जब IPS डांगी वहां एसपी पद पर तैनात थे। शुरूआती बातचीत सोशल मीडिया पर हुई, जो आगे बढ़ती गई। दंतेवाड़ा में पदस्थापना के दौरान वह वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें योग सिखाती थी। राजनांदगांव और सरगुजा में आईजी बनने के बाद डांगी ने कथित रूप से उसे परेशान करना शुरू किया। बिलासपुर आईजी रहते हुए उत्पीड़न का सिलसिला और बढ़ गया। खाली बंगले में बुलाने का आरोप शिकायत में महिला ने बताया कि IPS डांगी उसे अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में बंगले में बुलाते थे। न आने पर तबादले की धमकी देते थे। चंद्रखुरी पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में तबादले के बाद भी वह वीडियो कॉल के जरिए सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक संपर्क करने का दबाव बनाते थे। महिला ने यह भी दावा किया है कि उसके पास कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं। डांगी पर लगे आरोपों की जांच जारी जारी आदेश के मुताबिक, रतन लाल डांगी के खिलाफ गंभीर आरोपों की जांच चल रही है। जांच के दौरान उनके आचरण को अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 और अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1969 के प्रावधानों के तहत प्रथम दृष्टया संदिग्ध माना गया है। ………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें.. IPS पर SI की पत्नी ने लगाया यौन-उत्पीड़न का आरोप: डांगी ने कहा- मैंने ब्लैकमेलिंग की शिकायत DGP से की थी, इसलिए झूठे आरोप मढ़े छत्तीसगढ़ पुलिस के सीनियर IPS अधिकारी रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। यह आरोप पुलिस विभाग में पदस्थ SI की पत्नी ने लगाया है। महिला का कहना है कि पिछले 7 सालों से आईपीएस डांगी उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

मोदी ईरान जंग पर कल मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे:संसद में कहा था- आने वाला समय परीक्षा लेगा, राज्य-केंद्र को मिलकर काम करना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *