सीजफायर के 43 घंटे बाद 32 एयरपोर्ट्स खोले गए:बुकिंग शुरू; भारत-पाक तनाव के चलते 9 से 15 मई तक सर्विसेज बंद की गई थीं

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के 43 घंटे बाद सोमवार को 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स खोल दिए गए हैं। एयरलाइंस कंपनियों की तरफ से यात्रियों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। 32 एयरपोर्ट्स के लिए एयरलाइन सर्विसेज 9 मई से 15 मई की सुबह 5:29 बजे तक बंद की गई थीं। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सोमवार को प्रेस रिलीज के जरिए एयरपोर्ट्स खोलने की जानकारी दी। इसमें बताया कि 15 मई तक बंद 32 एयरपोर्ट्स अब तत्काल प्रभाव से एयरक्राफ्ट ऑपरेशन्स के लिए उपलब्ध हैं। यात्रियों को फ्लाइट्स की जानकारी के लिए एयरलाइन कंपनियों की वेबसाइटों देखने के लिए कहा गया है। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए 7 मई को पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की थी। पाकिस्तान ने भी बॉर्डर इलाकों में जवाबी हमला किया। सिविल एविएशन मंत्रालय ने 10 मई को 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स बंद करने का निर्देश जारी किया था। तीन दिनों में 500 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हुईं
फ्लाइट बंद होने के कारण एयरलाइनों की तरफ से 500 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी गई थीं। कई एयरलाइन कंपनियों ने यात्रियों को फुल रिफंड या फ्लाइट रिशेड्यूल का ऑप्शन दिया था।भारत-पाकिस्तान के बीच 10 मई तक संघर्ष चला। 10 मई की शाम 5 बजे दोनों देशों ने सीजफायर (संघर्ष विराम) की घोषणा की थी। इसके बाद पाक बॉर्डर से लगे भारतीय राज्यों में हालात सामान्य होने लगे। 11 मई को राजस्थान में 27 कैंसिल ट्रेनों को बहाल करने का आदेश जारी किया। पंजाब के फिरोजपुर में 8 कैंसिल ट्रेनों को सामान्य रूप से चलाने के आदेश जारी किए गए। गुजरात से राजस्थान जाने वाली जो नाइट ट्रेनें 10 मई से रद्द कर दी गई थीं, अब वे भी बहाल कर दी गई हैं। गुजरात में सरकारी कर्मचारियों की रद्द की गई छुट्टियों को लेकर भी आज अहम फैसला हो सकता है। 12 मई: सीजफायर के तीसरे दिन राज्यवार स्थिति… राजस्थान: बॉर्डर इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद, जोधपुर-जैसलमेर सहित 4 एयरपोर्ट बंद राजस्थान के बॉर्डर वाले जिलों- बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर में रविवार रात ब्लैकआउट के बाद सोमवार सुबह सड़कों पर चहल-पहल है। एहतियातन के तौर पर बॉर्डर के जिलों में आज भी स्कूल-कॉलेज, कोचिंग बंद हैं। जोधपुर, जैसलमेर, किशनगढ़, बीकानेर एयरपोर्ट 15 मई तक के लिए बंद हैं। किसी भी तरह के फ्लाइट का संचालन नहीं हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 18 जिलों में स्कूल-कॉलेज खुले, पाकिस्तान बॉर्डर से सटे गांव में बम मिला पंजाब में 2 दिन से हालात सामान्य हैं। राज्य के 18 जिलों में आज से स्कूल और कॉलेज खुल गए हैं। सिर्फ पाकिस्तान बॉर्डर से सटे अमृतसर, फिरोजपुर, तरनतारन, पठानकोट और बरनाला में स्कूल बंद हैं। पाकिस्तान बॉर्डर से सटे फाजिल्का के गांव मुठियांवाली में रविवार देर रात एक बम मिला। सेना ने बताया कि बम देखने में पुराना लग रहा है। पूरी खबर पढ़ें… गुजरात: राजकोट एयरपोर्ट खुला, कच्छ के नडेश्वरी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी गुजरात के बॉर्डर इलाकों में हालात सामान्य हो गए हैं। सोमवार को राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू हो गया। कच्छ के नडेश्वरी मंदिर के कपाट भी सुबह खोल दिए गए। मंदिर खुलते ही भक्तों की भारी भीड़ नजर आई। गुजरात से राजस्थान जाने वाली जो नाइट ट्रेनें 10 मई से रद्द कर दी गई थीं, अब वे भी बहाल कर दी गई हैं। पूरी खबर पढ़ें… ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर स्टेट ने क्या कदम उठाए थे 1. पंजाब: 6 जिलों में स्कूल बंद, पुलिस की छुट्टियां रद्द थीं 2. हरियाणा: हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल 3. राजस्थान: 4 जिलों में स्कूल बंद, बॉर्डर सिक्योरिटी बढ़ाने के निर्देश 4. गुजरात: 18 जिले हाई अलर्ट पर, सोमनाथ-द्वारका मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई 5. जम्मू-कश्मीर: 10 जिलों में स्कूल बंद, हाई सिक्योरिटी 6. लेह-लद्दाखः ड्रोन-UAV उड़ाने पर बैन 7. हिमाचल प्रदेश: पंजाब से लगे ऊना जिले के स्कूल-कॉलेज बंद 8. उत्तर प्रदेश: डॉक्टरों की छुट्टियां कैंसिल, कई शहरों में चेकिंग 9. उत्तराखंड: 12,000 अस्पताल बेड और ICU तैयार 10. मध्य प्रदेश: इंदौर में सभी तरह के आयोजनों पर रोक 11. केरल: राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए 13. दिल्ली: AIIMS दिल्ली ने छुट्टियां रद्द कीं भारत-पाकिस्तान संघर्ष से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… भारत में शहीदों की विदाई, पाकिस्तान में सैनिकों का सम्मान: एयर स्ट्राइक से सीजफायर की तस्वीरें पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद 7 मई से 10 मई तक जंग के हालात बने रहे। 10 मई को शाम 5 बजे सीजफायर लागू होने के बाद हालात सामान्य हैं। आगे फोटोज में देखिए एयर स्ट्राइक से लेकर सीजफायर तक की पूरी कहानी… पाकिस्तान से 50 मीटर दूर रहने वालों का हौसला, मिसाइल बरसने पर भी डटे रहे गांववाले ​​​​​​​पंजाब के पठानकोट शहर से सिर्फ 30 किलोमीटर दूर काशीवाड़मा गांव है। पाकिस्तान की सरहद यहां से सिर्फ 50 मीटर दूर है।​​​​​​​ एयरफोर्स के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने 8 मई से भारत के शहरों पर हमले शुरू किए, तो बॉर्डर से सटे गांव खाली होने लगे। काशीवाड़मा गांव पर भी फायरिंग या ड्रोन अटैक का खतरा था, लेकिन यहां के लोग डटे रहे। प्रशासन के लोग गांव खाली कराने आए भी, लेकिन लोगों ने इनकार कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

कौन हैं भारत के DGMO राजीव घई:पिछले साल ही मिली जिम्‍मेदारी, 33 साल से सेना में दे रहे सेवाएं

कल से शुरू हो रहे CUET UG 2025:एग्जाम शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले सेंटर पर पहुंचे, एडमिट कार्ड , पासपोर्ट साइज फोटो साथ जरूर रखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *