कल की बड़ी खबर चांदी के दाम और रेलवे से जुड़ी रही। जल्द ही टिकट बुकिंग के वक्त ई-आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा इस नियम से जरूरतमंद और सही यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगा। वहीं, चांदी का भाव गुरुवार (5 जून) को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 1 किलो चांदी का भाव ₹3,695 बढ़कर ₹1,04,675 प्रति किलो पर पहुंच गया। इससे पहले चांदी का भाव ₹1,00,980 प्रति किलो था। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. अब आम यात्रियों को तत्काल टिकट आसानी से मिलेगा: पहले 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग, कालाबाजारी कम होगी अगर आप भी ट्रेन के तत्काल टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं और हर बार “No Ticket Available” दिखाता है, तो अब तत्काल टिकट बुक करने की समस्या कम होने वाली है। रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव करने जा रही है। जल्द ही टिकट बुकिंग के वक्त ई-आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा इस नियम से जरूरतमंद और सही यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. चांदी की कीमतें ऑल टाइम हाई पर पहुंची: ₹3,695 बढ़कर ₹1,04,675 प्रति किलो बिक रही, सोना ₹1,416 महंगा हुआ चांदी का भाव गुरुवार (5 जून) को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 1 किलो चांदी का भाव ₹3,695 बढ़कर ₹1,04,675 प्रति किलो पर पहुंच गया। इससे पहले चांदी का भाव ₹1,00,980 प्रति किलो था। वहीं सोने के दाम में भी आज तेजी रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,416 बढ़कर ₹98,163 हो गया है। इससे पहले सोने की कीमत ₹96,747 प्रति 10 ग्राम थी। सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 ऑल टाइम हाई बनाया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. राफेल फाइटर जेट की बॉडी भारत में बनेगी: टाटा ग्रुप का डसॉल्ट एविएशन के साथ समझौता; पहली बार फ्रांस के बाहर बनाया जाएगा राफेल फाइटर जेट की मेन बॉडी अब हैदराबाद में बनेगी। इसे फ्यूजलाज कहा जाता है। भारत की टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) ने इसके लिए फ्रांस की कंपनी डसॉल्ट एविएशन के साथ चार प्रोडक्शन ट्रांसफर एग्रीमेंट साइन किए हैं। राफेल की पहली फ्यूजलाज यूनिट 2028 में असेंबली लाइन से बाहर आएगी। हैदराबाद में बनाए जा रहे मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से हर महीने दो पूरी मेन बॉडी तैयार होने की उम्मीद है। टाटा और डसॉल्ट की ये साझेदारी भारत के रक्षा क्षेत्र में निजी कंपनियों की भागीदारी को बढ़ाएगी। डसॉल्ट ने कहा कि ये प्रोजेक्ट भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग का एक बड़ा कदम है। इससे भारत में रक्षा उपकरण बनाने की क्षमता बढ़ेगी और स्थानीय इंजीनियर्स को विश्व स्तरीय तकनीक सीखने का मौका मिलेगा। ये पहली बार होगा जब राफेल की मेन बॉडी फ्रांस के बाहर बनेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. इंश्योरेंस कारोबार में उतरा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: फ्यूचर जनराली की 24.91% हिस्सेदारी खरीदी, 451 करोड़ रुपए में डील सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने फ्यूचर जनराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (FGIICL) में 24.91% हिस्सेदारी खरीद ली है। बैंक ने फ्यूचर जनराली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (FGILICL) में भी 25.18% हिस्सेदारी हासिल की है। ये डील 4 जून को पूरी हुई है। सेंट्रल बैंक ने ये हिस्सेदारी फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (FEL) से खरीदी, जो कर्ज के बोझ तले दबी है और दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है। ये डील कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स (CoC) द्वारा स्वीकृत रिजॉल्यूशन प्लान का हिस्सा है, जिसमें FEL की बीमा कंपनियों में हिस्सेदारी बेची गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. इलॉन मस्क के पिता के सौतेली बेटी से दो बच्चे: पूर्व पत्नी के घर चाकू लेकर घुसे; भारत दौरे पर आए इरॉल मस्क के 5 विवाद दुनिया के सबसे अमीर आदमी और इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क के पिता इरॉल ग्राहम मस्क 5 दिन के भारत दौरे पर है। साउथ अफ्रीका में जन्मे इरॉल एक इलेक्ट्रो-मैकेनिकल इंजीनियर, पायलट, प्रॉपर्टी डेवलपर और पन्ना व्यापारी रहे हैं। उनकी जिंदगी में कुछ ऐसे विवाद हुए, जिन्होंने उन्हें और उनके बेटे इलॉन के रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया। इरॉल का सबसे बड़ा विवाद है- उनकी सौतेली बेटी जना बेज़ुडेनहाउट के साथ रिश्ता। इरॉल ने जना की मां हीड से 90 के दशक में शादी की थी। ये शादी करीब 2 साल चली। हीड के अलग होने के बाद इरॉल ने कई साल जना को नहीं देखा और न ही उससे बात की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. वनप्लस 13s भारत में लॉन्च, कीमत ₹54,999: 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर; प्लस-की जैसे फीचर्स भी मिलेंगे वनप्लस ने भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन वनप्लस 13s लॉन्च कर दिया है। यह वनप्लस का अब तक का सबसे छोटा फोन है। इसकी शुरुआती कीमत 54,999 रुपए रखी गई है। यह फोन तीन कलर ब्लैक वेलवेट, पिंक सैटिन और ग्रीन सिल्क में अवेलेबल है। पिंक सैटिन और ग्रीन सिल्क में वेलवेट ग्लास टेक्नोलॉजी दी गई है, जो फोन को सॉफ्ट और मैट फिनिश देती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 7. हुंडई वरना का SX+ वैरिएंट लॉन्च, कीमत ₹13.79 लाख: 20Kmpl का माइलेज और 65 से ज्यादा सेफ्टी फीचर, होंडा सिटी को टक्कर देगी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने गुरुवार (5 जून) को भारतीय बाजार के लिए कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में वरना का नया वैरिएंट लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.79 लाख रुपए है। इसमें 20Kmph माइलेज मिलेगा। इस वैरिएंट को SX और SX (O) वैरिएंट के बीच पोजिशन किया गया है, जिसमें मैनुअल और CVT ऑप्शंस दिए गए हैं। इस वैरिएंट के पेश होने से अब इस कार में वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट सीट्स, लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और 8 स्पीकर बोस साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स 1 लाख रुपए कम कीमत में मिलेंगे। कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में इसका मुकाबला होंडा सिटी, स्कोडा स्लाविया और फॉक्सवैगन वर्टस से है। कार के साथ 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी मिलती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…
