सावन उत्सव में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा:विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति संगठन ने पटियाला हाउस पेंड्रा में आयोजित किया कार्यक्रम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति संगठन ने रविवार को पटियाला हाउस पेंड्रा में “सावन उत्सव 2025” का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भारतीय परंपराओं को जीवंत रखने और महिलाओं को एक सशक्त सांस्कृतिक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए। उत्सव में महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनमें सावन के गीत, झूले, पारंपरिक नृत्य और भक्ति कार्यक्रम शामिल थे। कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। चम्मच दौड़ में शांति ओट्टी, जलेबी दौड़ में गरिमा तिवारी, मटकी फोड़ में सरिता नायक और कुर्सी दौड़ में ज्योति साहू प्रथम स्थान पर रहीं। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। मातृशक्ति ने सैनिकों को समर्पित की राखियां “एक राखी सैनिक भाई के नाम” अभियान के तहत मातृशक्तियों द्वारा राखियों का संकलन भी किया गया। कार्यक्रम में नारी जागरूकता, संस्कृति संवर्धन और सामाजिक एकता पर संदेश दिए गए। इस आयोजन में विश्व हिंदू परिषद की जिला उपाध्यक्ष सरोज पवार, मातृशक्ति की जिला संयोजिका प्रिया त्रिवेदी, अन्य पदाधिकारी तथा स्थानीय समाजसेवियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने आयोजन की प्रशंसा की और इसे हर वर्ष आयोजित करने की इच्छा जताई। कार्यक्रम के समापन पर सभी महिलाओं को स्मृति चिह्न भेंट किए गए और पारंपरिक प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में पुष्पलता तिवारी, बबीता यादव, अनीता मांझी, कंचन मिश्रा, रुक्मिणी तिवारी, विभा तिवारी, संतोषी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियां उपस्थित थीं।

More From Author

राजस्थान में सहायक कृषि अभियंता के लिए आवेदन कल से:281 पदों पर भर्ती; जानिए- कब होगी परीक्षा

मैनचेस्टर टेस्ट में गिल के 5 रिकॉर्ड्स:4 शतक लगाकर ब्रैडमैन-गावस्कर की बराबरी, इंग्लैंड सीरीज में 722 रन बनाने वाले पहले भारतीय भी बने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *