साथ पढ़ने वाली युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:सुकमा में परिचित के घर छिपा था, बालोद पुलिस ने तोंगपाल से आरोपी को पकड़ा

शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी हिमांशु सिन्हा को बालोद पुलिस ने नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपि घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था और अपना ठिकाना बदलते हुए पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। दरअसल बालोद थाना में 17 अक्टूबर 2025 को एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ पढ़ने वाले गोटाटोला (मानपुर) निवासी आरोपी हिमांशु सिन्हा (26वर्ष) ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया। घटना के बाद आरोपी हुआ फरार रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा 69 एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसके संभावित ठिकानों पर तलाश की गई, लेकिन वह लगातार लोकेशन बदल रहा था। साइबर सेल और थाना बालोद की संयुक्त टीम आरोपी की तकनीकी लोकेशन ट्रैक कर रही थी। आरोपी सुकमा में परिचित के घर से गिरफ्तार इस दौरान इनपुट मिला कि आरोपी नक्सल प्रभावित दर्भा-झीरम होकर तोंगपाल (सुकमा) क्षेत्र में छिपा है। सूचना की पुष्टि के बाद बालोद टीआई शिशुपाल सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी एएसआई धरम भुआर्य और टीम ने लोकल पुलिस की सहायता से तोंगपाल में दबिश दी और आरोपी को एक परिचित के घर से गिरफ्तार कर लिया।

More From Author

कवर्धा में सेप्टिक टैंक में मिली नवविवाहिता की लाश:6 महीने पहले लव मैरिज की थी, ग्रामीणों ने जताई ससुर पर हत्या की आशंका

बुमराह को पहली बार टी-20 इनिंग में 4 सिक्स लगे:अर्शदीप ने 13 बॉल का ओवर फेंका, भारत की घर में सबसे बड़ी हार; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *