साउथ सूडान में चार्टेड प्लेन क्रैश, 20 लोगों की मौत:इनमें 1 भारतीय भी; चीन की कंपनी ने किराए पर ले रखा था विमान

साउथ सूडान के यूनिटी स्टेट में बुधवार को एक प्लेन क्रैश कर गया जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक यह छोटा प्लेन था जिस पर दो पायलट समेत 21 लोग सवार थे। इस प्लेन को चीन की तेल कंपनी ग्रेटर पायनियर ऑपरेटिंग कंपनी ने किराए पर ले रखा था। यूनिटी राज्य की सूचना मंत्री गैटवेच बिपाल ने कहा कि हादसा स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर हुआ। प्लेन राजधानी जुबा के लिए उड़ान भर रहा था। बिपाल ने कहा कि प्लेन में बैठे सभी लोग ग्रेटर पायनियर ऑपरेटिंग कंपनी के तेल कर्मचारी थे। बिपाल ने कहा कि मृतकों में दो चीन और एक भारत का नागरिक शामिल है। साउथ सूडान प्लेन क्रैश से जुड़ी 5 फुटेज… प्लेन क्रैश के वजह की हो रही जांच
संयुक्त राष्ट्र के रेडियो मिराया की रिपोर्ट के मुताबिक, ये प्लेन दक्षिणी सूडान की एक ऑयलफील्ड से उड़ान भर रहा था। प्लेन में तेल कंपनी से जुड़े स्टाफ सवार थे। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि घटना की वजह क्या थी? फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। वहीं, अधिकारियों ने अभी तक पीड़ितों की पहचान उजागर नहीं की है। साउथ सूडान को सूडान से साल 2011 में आजादी मिली थी। इसके बाद से यहां पर कई विमान हादसे हो चुके हैं। सितंबर 2018 में राजधानी जुबा से रियोल जा रहा एक चार्टेड प्लेन क्रैश कर गया था। इसमें 19 लोगों की मौत हो गई थी। साल 2015 में राजधानी जुबा से एक रूस निर्मित कार्गो विमान उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 36 लोग मारे गए थे। इसकी वजह विमान की क्षमता से ज्यादा लोगों को बैठाना था। खबर अपडेट हो रही है….

More From Author

कॉलिंग+SMS ओनली प्लान ₹210 तक सस्ते हुए:TRAI के एक्शन के बाद जियो और एयरटेल ने बिना डेटा वाले प्लान की कीमतें घटाईं

रणजी ट्रॉफी-कोहली ने आधे घंटे नेट्स पर बैटिंग की:15 मिनट थ्रो डाउन प्रैक्टिस; दिल्ली Vs रेलवे मैच टीवी पर लाइव होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *