साउथ कोरिया में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी:तीन घंटे में 9.2% वोटिंग; डेमोक्रेटिक पार्टी और पीपुल पावर पार्टी में मुकाबला; रिजल्ट कल आएगा

साउथ कोरिया में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 6 बजे (भारतीय समयानुसार देर रात 2:30 बजे) से राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। शुरुआती तीन घंटों में ही लगभग 9.2% यानी 40 लाख से अधिक मतदाता वोट डाल चुके हैं। इस चुनाव में वामपंथी रुझान वाली डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ कोरिया (DPK) और दक्षिणपंथी पीपुल पावर पार्टी (PPP) के बीच मुकाबला है। वोटिंग भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे तक चलेगी, जिसका रिजल्ट 4 जून को आएगा। यह चुनाव ऐसे समय में हो रहा है जब ठीक छह महीने पहले पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल ने देश में मार्शल लॉ की घोषणा कर दी थी। इससे देश में राजनीतिक और आर्थिक संकट पैदा हुआ। इसके अलावा साउथ कोरिया आंतरिक राजनीतिक अस्थिरता के साथ-साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी और टैरिफ, उत्तर कोरिया से तनाव और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन के साथ ठंडे रिश्तों के संकट से जूझ रहा है। समय से पहले हो रहे राष्ट्रपति चुनाव वैसे तो साउथ कोरिया में 2027 में चुनाव होने थे, लेकिन PPP पार्टी के यून सुक योल को पिछले साल दिसंबर में मार्शल लॉ लगाने की वजह से राष्ट्रपति पद से हटा दिया गया था। यून सुक योल ने मार्शल लॉ लगाने के पीछे राज्य-विरोधी ताकतों और उत्तर कोरिया से खतरे का हवाला दिया था। हालांकि जल्द ही यह साफ हो गया था कि उन्होंने मार्शल लॉ सिर्फ अपनी राजनीतिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए लगाया था। एक हफ्ते बाद, संसद ने उन पर महाभियोग लगाया। 4 अप्रैल को, संवैधानिक अदालत ने उनका महाभियोग बरकरार रखा और उन्हें स्थायी तौर पर पद से हटा दिया। इसके बाद कानून के मुताबिक 60 दिन में चुनाव कराना अनिवार्य हो गया था। दक्षिण कोरिया चुनाव से जुड़ी खास बातें…. साउथ कोरिया के चुनाव में वैसे तो 6 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन असल मुकाबला सिर्फ DPK और PPP पार्टी के उम्मीदवारों में हैं। दोनों के बारे में जानिए… साउथ कोरिया चुनाव के प्रमुख मुद्दे… उत्तर कोरिया के साथ संबंध: साउथ कोरिया की राजनीति में उत्तर कोरिया हमेशा बड़ा मुद्दा रहा है। 2024 में दोनों पक्षों के बीच लगातार तनाव बना रहा है। DPK इस तनाव को कम करना चाहती है, जबकि PPP कठोर रुख अपनाना चाहती है। अमेरिका के साथ संबंध: ट्रम्प चाहते हैं कि साउथ कोरिया उसके यहां तैनात अमेरिकी सैनिकों का खर्च उठाए इसके अलावा टैरिफ को लेकर भी दोनों देशों में तनाव है। जन्म दर में कमी: दक्षिण कोरिया जन्म दर में भारी गिरावट से जूझ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिण कोरिया की जन्म दर 0.75 है, जो दुनिया में सबसे कम है। यून का मार्शल लॉ: यून के मार्शल लॉ की वजह से देश के एक बड़े हिस्से में नाराजगी है। DPK पार्टी ने इस मार्शल लॉ को विद्रोह कहा था। ————————————– यह खबर भी पढ़ें… साउथ कोरिया में इमरजेंसी लगाने वाले राष्ट्रपति हटाए गए:महाभियोग प्रस्ताव पास, अब PM देश चलाएंगे; संसद के बाहर प्रदर्शनकारियों ने खुशी मनाई साउथ कोरिया में राष्ट्रपति यून सुक-सोल के खिलाफ शनिवार को महाभियोग प्रस्ताव पास हो गया है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक संसद में उनके खिलाफ 204 वोट पड़े जबकि उनके समर्थन में सिर्फ 85 वोट डाले गए। यहां पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

IPL क्लोजिंग सेरेमनी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर:शंकर महादेवन अपने बेटों के साथ परफॉर्म करेंगे; स्टेडियम को तिरंगे की लाइट से सजाएंगे

ब्याज दर 0.25% घटा सकता है RBI:इरॉल मस्क बोले- BYD भारत में, फिर टेस्ला क्यों नहीं; मंथली ₹834 के निवेश से बन सकते हैं ₹11 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *