साउथ कोरिया में फाइटर जेट ने लोगों पर 8-बम गिराए:1 फटा, 15 जख्मी; पायलट की गलती ठिकाना दर्ज कर लिया था

साउथ कोरिया में एक फाइटर जेट ने मिलिट्री एक्सरसाइज के दौरान गलती से अपने ही नागरिकों पर 8 बम गिरा दिए। इसमें 15 लोग घायल हो गए। 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वायुसेना ने कहा कि पायलट ने गलत ठिकाना दर्ज कर लिया था। इस वजह से बम उन जगहों पर गिरे, जहां लोग रहते हैं। फिलहाल सैन्य अभ्यास को रद्द कर दिया गया है। इस घटना में एक चर्च और घर को नुकसान पहुंचा है। यह घटना गुरुवार को स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजे उत्तर कोरिया की सीमा के पास पोचियोन शहर में हुई। माना जा रहा है कि 8 बमों में से सिर्फ एक बम फटा। सुरक्षा अधिकारी बाकी बचे 7 बम को नष्ट पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें… अमेरिकी सेना के साथ चल रहा थी जॉइंट एक्सरसाइज
साउथ कोरियाई वायुसेना ने कहा कि हम अमेरिकी वायुसेना के साथ जॉइंट एक्सरसाइज से पहले अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान KF-16 फाइटर जेट ने गलती से MK-82 वाले 8 बम गिरा दिए। फाइटर जेट ने जो बम गिराए वे फायरिंग रेंज के बाहर गिरे। दक्षिण कोरिया की वायुसेना ने कहा कि वह घटना की जांच कर रही है और नुकसान के लिए माफी मांगती है, साथ ही कहा कि वह प्रभावित लोगों को मुआवजा देगी। इलाके के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। इस घटना में घायल 60 साल के शख्स ने कहा कि जब वह गाड़ी चला रहा था, तब उसने धमाके की आवाज सुनी। इसके बाद जब उसकी आंख खुली तो वह एम्बुलेंस में था। उसकी गर्दन में बम का छर्रा लगा है। हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। दक्षिण कोरिया और अमेरिका 10 मार्च से 20 मार्च तक जॉइंट एक्सरसाइज करने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के व्हाइट हाउस में लौटने के बाद यह पहला अभ्यास है। यह ऐसे समय में हुआ है, जब दोनों देश उत्तर कोरिया और रूस के बीच बढ़ते गठबंधन को लेकर चिंतित हैं। ……………………………………….. साउथ कोरिया से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… साउथ कोरिया में राष्ट्रपति ने मार्शल लॉ लगाया:सेना संसद घेरने पहुंची, लेकिन तब तक सांसद वोटिंग कर चुके थे; 6 घंटे में वापस लेना पड़ा साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने देश में मार्शल लॉ लगाने का आदेश वापस ले लिया है। राष्ट्रपति ने 3 दिसंबर की शाम 7 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की थी, जिसके बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन होने लगे थे और अराजकता की स्थिति पैदा हो गई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

More From Author

राशन-कार्ड फर्जीवाड़ा…APL को BPL बनाकर करोड़ों का घोटाला:2 साल तक 1355 कार्ड से निकाले चावल; फिर राइस मिलर्स को बेचा, दूसरे अधिकारी करेंगे जांच

ट्रम्प की आलोचना करने वाले राजदूत को न्यूजीलैंड ने निकाला:यूक्रेन जंग खत्म करने के तरीके पर नाराज थे, कहा- उन्हें इतिहास की समझ नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *