साउथ कोरिया में एयरपोर्ट पर प्लेन में आग लगी:3 घायल, 176 को सुरक्षित निकाला; एक महीने पहले विमान हादसे में 179 लोग मारे गए थे

साउथ कोरिया के बुसान के गिम्हे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार रात साढ़े 10 बजे एक यात्री विमान में आग लग गई। न्यूज एजेंसी योनहाप के मुताबिक विमान से लोगों को निकालते समय 3 लोग घायल हो गए। घायल हुए लोगों को मामूली चोटें आई हैं। अधिकारियों ने बताया कि हांगकांग के लिए उड़ान भरने वाली एयर बुसान प्लेन में 169 यात्री और 7 क्रू मेंबर्स थे। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद इन्हें इमरजेंसी रास्ते से बाहर निकाला गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक विमान के पिछले हिस्से में आग लगी थी। इसके बाद वह बाकी हिस्से में फैल गई। साउथ कोरिया में एक महीने के अंदर यह दूसरा विमान हादसा है। 29 दिसंबर को मुआन एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आ रहा जेजू एयर का विमान क्रैश हो गया था। हादसे में विमान में सवार 181 यात्रियों और क्रू में से 179 की मौत हो गई थी। क्रू के सदस्यों में से केवल दो ही बच पाए थे। विमान हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें…

More From Author

स्‍कूल में पीरियड आने पर छात्रा को दी सजा:प्रिंसिपल ने क्लास से बाहर निकाला; एक घंटे तक खड़ा रखा

पंड्या-सुंदर और अक्षर की स्लो बैटिंग से हारा भारत:तीसरे टी-20 में इंग्लैंड ने 26 रन से हराया; ओवर्टन को 3 विकेट, डकेट की फिफ्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *