साउथ अमेरिका के पास समुद्र में 7.5 तीव्रता का भूकंप:सुनामी की चेतावनी जारी; फिलहाल नुकसान की जानकारी नहीं

साउथ अमेरिका के तट के पास 7.5 तीव्रता का भूकंप आया है। इसके चलते सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है। भूकंप की जानकारी देने वाली अमेरिका संस्था USGS के मुताबिक ​​​​​​इस ​भूकंप का केंद्र अर्जेंटीना के दक्षिण में ड्रेक पैसेज के पास 10.8 किमी की गहराई में था। इससे पहले मई 2025 में भी इस इलाके में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप क्यों आता है? हमारी धरती की सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्‍यादा दबाव पड़ने पर ये प्‍लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्‍ता खोजती है और इस डिस्‍टर्बेंस के बाद भूकंप आता है। ग्राफिक्स से समझिए किस तीव्रता का भूकंप कितना खतरनाक.. खबर लगातार अपडेट हो रही है…

More From Author

GST में 12% और 28% वाले स्लैब खत्म होंगे:रोजाना इस्तेमाल की चीजें सस्ती होंगी; गूगल पिक्सल 10 सीरीज लॉन्च, कीमत ₹79,999 से शुरू

कोलंबिया में एयरबेस के पास ट्रक में ब्लास्ट:कोकीन की खेती नष्ट करने जा रहे पुलिस हेलिकॉप्टर पर भी ड्रोन हमला; अबतक 18 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *