साइबर ठग बिजली बिल के नाम पर कर रहे ठगी:ठगों ने व्हाट्सएप पर भेजी एपीके फाइल, डाउनलोड करते ही पीड़ितों के खाते खाली

बिलासपुर में साइबर ठग अब आरटीओ और ट्रैफिक चालान के बाद बिजली बिल के नाम पर एपीके फाइल भेजकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। गुरुवार को ऐसे दो अलग-अलग मामले सामने आए। पहला मामला चकरभाठा थाना और दूसरा सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। दोनों ही मामलों में अब तक पीड़ितों ने थाने में एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। चकरभाठा थाना क्षेत्र के हाई कोर्ट आवासीय परिसर निवासी यश राज सिंह के नाम पर ठगों ने वाट्सएप पर एपीके फाइल भेजी, जिसमें बिल अपडेट एपीके लिखा था। जैसे ही उन्होंने फाइल डाउनलोड की, उनका फोन हैक हो गया और खाते से 62 हजार रुपए कट गए। वहीं सिविल लाइन थाना क्षेत्र की कस्तूरबा नगर निवासी भूमिका चौहान ने एनसीआरबी पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराई। उनके मोबाइल नंबर पर भी बिल अपडेट के नाम पर एपीके फाइल आई। फाइल डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और खाते से पैसे कट गए। हर महीने बिल आने से लोग फंस रहे हैं: बिजली कंपनी सीएसपीडीसीएल हर महीने उपभोक्ताओं को मोबाइल नंबर पर बिल भेज रही है। ठगों को इसकी जानकारी है, इसलिए वे अब लोगों को बिल अपडेट के नाम पर एपीके फाइल भेज रहे हैं। लोग नुकसान की जानकारी न होने के कारण इसे डाउनलोड कर सायबर ठगी का शिकार बन रहे हैं।

More From Author

आज की सरकारी नौकरी:IDBI बैंक में SO की भर्ती; स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 323 वैकेंसी, हेवी व्हीकल फैक्ट्री में 450 ओपनिंग्स

इस बार कौन सी टीम जीत सकती है IPL:कोलकाता के 4 पेसर्स इंजर्ड, मुंबई खिताब की दावेदार; टीमों का एनालिसिस, पार्ट-2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *