सर्जियो गोर भारत के नए अमेरिकी राजदूत नियुक्त:ट्रम्प बोले- गोर बेहद करीबी दोस्त, उन पर पूरा भरोसा; मस्क ने इन्हें ‘सांप’ कहा था

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को सर्जियो गोर को भारत में अगला अमेरिकी राजदूत नियुक्त किया है। दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत की जिम्मेदारी भी सौंपी है। सर्जियो गोर भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत एरिक गार्सेटी की जगह लेंगे। गार्सेटी ने 11 मई 2023 से 20 जनवरी 2025 तक इस पद पर काम किया। गार्सेटी के जाने के बाद से दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास का अंतरिम चार्ज डि’अफेयर्स जॉर्गन के. एंड्रयूज कर रहे थे। गोर मई में टेस्ला चीफ इलॉन मस्क के साथ विवादों के बाद सुर्खियों में आए थे। मस्क ने गोर को सोशल मीडिया X पर ‘सांप’ कहा था। दरअसल, मस्क ने ट्रम्प से अपने करीबी जारेड इसाकमैन को NASA चीफ के लिए नॅामिनेट करने की सिफारिश की थी। ट्रम्प ने दिसंबर 2024 में इसाकमैन को नॅामिनेट भी किया। उनकी नियुक्ति को अंतरिक्ष समुदाय और सीनेट से समर्थन भी मिला। हालांकि, 31 मई, 2025 को ट्रम्प ने गोर के कहने पर इसाकमैन का नामांकन वापस ले लिया था। गोर के कहने पर ट्रम्प ने इसाकमैन ​​​​​​​का नामांकन वापस लिया था न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार​​​​​​​, मार्च 2025 में एक कैबिनेट मीटिंग में मस्क और गोर के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसमें मस्क ने गोर की कर्मचारी चयन प्रक्रिया की आलोचना की थी। गोर ने इसे व्यक्तिगत रूप से लिया और मस्क से बदला लेने की बात कही थी। मस्क के 30 मई, 2025 को DOGE से इस्तीफा देने के तुरंत बाद, गोर ने ट्रम्प को इसाकमैन के डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों और संगठनों को पिछले दान के बारे में जानकारी दी। इनमें सीनेटर मार्क केली, पूर्व सीनेटर बॉब केसी, और कैलिफोर्निया डेमोक्रेटिक पार्टी को दिए गए दान शामिल थे। हालांकि ट्रम्प को दिसंबर 2024 में ही इन दानों के बारे में पता था, गोर ने इसे फिर से उठाया और इसाकमैन की वफादारी पर सवाल उठाए। 30 मई को मस्क के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ट्रम्प ने मस्क से इस बारे में चर्चा की और अगले दिन इसाकमैन के नामांकन को वापस ले लिया। ट्रम्प बोले- सर्जियो गोर पर पूरा भरोसा ट्रम्प ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर लिखा- व्हाइट हाउस के राष्ट्रपति कार्मिक निदेशक (प्रेसिडेंशियल पर्सनल डायरेक्टर) के तौर पर सर्जियो और उनकी टीम ने अब तक रिकॉर्ड समय में करीब 4 हजार ‘अमेरिका फर्स्ट’ पैट्रियट्स की भर्ती की है। उन्होंने लिखा कि गोर बेहद करीबी दोस्त हैं। साथ ही उन पर पूरा भरोसा है। हमारे सभी विभाग और एजेंसियां 95% तक भरी जा चुकी हैं। सर्जियो अपने मौजूदा पद पर तब तक बने रहेंगे, जब तक उनकी नियुक्ति की पुष्टि नहीं हो जाती। ट्रम्प ने आगे लिखा कि सर्जियो कई सालों से मेरे साथ हैं। उन्होंने मेरे ऐतिहासिक राष्ट्रपति चुनाव अभियानों पर काम किया, मेरी बेस्टसेलर किताबें प्रकाशित कीं और हमारे आंदोलन को समर्थन देने वाले सबसे बड़े सुपर PAC का मैनेजमेंट किया। प्रेसिडेंशियल पर्सनल डायरेक्टर के तौर पर गोर की भूमिका बेहद अहम रही है। एशिया जैसे सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में मेरी नीतियों को लागू करने के लिए मुझे ऐसा इंसान चाहिए, जिस पर मैं पूरा भरोसा कर सकूं। सर्जियो इस जिम्मेदारी को शानदार तरीके से निभाएंगे। बधाई हो सर्जियो! टैरिफ विवाद के बीच गोर की नियुक्ति सर्जियो गोर की नियुक्ति ऐसे समय में हो रही है, जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव बना हुआ है। वर्तमान में भारत को अमेरिकी व्यापार टैरिफ का 50% तक सामना करना पड़ रहा है, जिसमें रूस से तेल खरीद पर 25% की अतिरिक्त पेनल्टी भी शामिल है। अमेरिका के एग्जीक्यूटिव ऑर्डर में कहा गया है कि रूसी तेल खरीद की वजह से भारत पर यह एक्शन लिया गया है। इससे पहले उन्होंने 30 जुलाई को भारत पर 25% टैरिफ का ऐलान किया था। अब भारत पर कुल 50% टैरिफ लगेगा। …………………… अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… ट्रम्प का दावा झूठा निकला: US एंबेसी बोली- भारतीय चुनाव में अमेरिकी फंडिंग नहीं हुई, राष्ट्रपति ने कहा था- ₹182 करोड़ दिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फरवरी में दावा किया था कि अमेरिकी एजेंसी USAID ने भारत में वोटिंग बढ़ाने के लिए 182 करोड़ रुपए दिए। ट्रम्प का यह दावा अब झूठा साबित हुआ है। ट्रम्प के बयान के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारत स्थित अमेरिकी दूतावास से पिछले 10 साल का ब्योरा मांगा था। इसके जवाब में दूतावास ने 2 जुलाई को रिपोर्ट दी। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, 2 लोग लापता:कई गाड़ियां मलबे में दबीं; राजस्थान के कोटा में बाढ़, 9 जिलों के स्कूलों में छुट्टी

ऑक्सीजन सपोर्ट पर मरीज, स्ट्रेचर से पार कराई सड़क,VIDEO:अंबिकापुर में 300 मीटर खींचकर बिल्डिंग तक ले गए परिजन, बोले- अस्पताल एंबुलेंस थी, ड्राइवर नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *