सफीना हुसैन के NGO ‘एजुकेट गर्ल्स’ को रेमन मैग्सेसे:दिल्‍ली से पढ़ीं, सैन फ्रांसिस्‍को में चाइल्‍ड हेल्‍थ से जुड़ीं; एजुकेशन का पहला बॉन्‍ड शुरू किया

भारत में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने वाले NGO यानी नॉन-गवर्नमेंटल ऑर्गनाइजेशन ‘एजुकेट गर्ल्स’ को 2025 का रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड मिलेगा। यह पहला इंडियन ऑर्गनाइजेशन है, जिसे यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। साल 2007 में सफीना हुसैन ने इसकी शुरुआत की थी। रेमन मैग्सेसे को एशिया का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है। ‘एजुकेट गर्ल्स’ मैग्सेसे सम्मान पाने वाला पहला भारतीय NGO है। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएट होने के बाद, सफीना ने पारंपरिक रास्ता अपनाया। उन्होंने सिलिकॉन वैली में एक स्टार्टअप के साथ काम करना शुरू किया। हालांकि, ये सिलसिला ज्यादा दिन नहीं चला और मात्र 9 महीने में नौकरी छोड़ दी। फिर उन्होंने कम्युनिटी-बेस्ड ग्लोबल डेवलपमेंट सेक्टर में अपना करियर शुरू किया। इसके चलते उन्होंने लैटिन अमेरिका, अफ्रीका और दक्षिण अफ्रीका की यात्राएं कीं। जेंडर वायलेंस और इनइक्वैलिटी को देखकर फैसला एक इंटरव्यू में सफीना बताती हैं कि हम सभी जेंडर वायलेंस और इनइक्वैलिटी से वाकिफ हैं। ये प्रॉब्लम बड़े स्केल पर है। जैसे- राजस्थान की 60 से 70 फीसदी लड़कियों का बाल विवाह हो जाता है। पूरे इंडिया में 46% लड़कियों का बाल विवाह हो जाता है। बालिकाओं के शिक्षा से वंचित होने के मामले में इंडिया नंबर 1 पर है। ये सब देखकर सफीना को ख्याल आया कि उन्हें ये गर्ल्स एजुकेशन को लेकर बड़े स्केल पर काम चाहिए, ताकि उनके सूरत-ए-हाल में सुधार किया जा सके। उस दौरान सफीना मजाकिया तौर पर कहती थी कि गवर्नमेंट मुझे 50 स्कूल दे। अगले 5 सालों में मैं 5 हजार स्कूलों में काम करूंगी। तब सभी हसते थे। राजस्थान से अपने काम की शुरुआत की सफीना 2005 में भारत वापस लौंटी। वो दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुईं और HRD मिनिस्ट्री गईं। सरकार से कहा कि मैं बालिका शिक्षा पर काम करना चाहती हूं। आप मुझे देश के सबसे पिछड़े एरिया के बारे में बताइए, जहां सबसे ज्यादा क्रिटिकल जेंडर गैप है। तब सरकार ने तकरीबन 650 डिस्ट्रिक्ट में से 26 जिलों की लिस्ट दी। 26 में से 9 जिले राजस्थान के थे। फिर वो राजस्थान सरकार के पास गईं। स्टेट गवर्नमेंट ने पाली और जालौर दो जिलों के 25-25 स्कूलों की सूची दी। इनमें जेंडर गैप सबसे ज्यादा था। सफीना ने इन्हीं 50 स्कूलों से अपना काम शुरू किया। 2007 में ‘एजुकेट गर्ल्स’ NGO की शुरुआत हुई सफीन ने दो साल तक गर्ल्स एजुकेशन की समस्या का अध्ययन किया और उसके बाद साल 2007 में ‘एजुकेट गर्ल्स’ नाम के NGO की शुरुआत की। यह NGO ग्रामीण और शैक्षिक रूप से पिछड़े इलाकों में 5 से 14 साल की उम्र की लड़कियों की पहचान करता है और उन्हें स्कूलों में भर्ती करवाता है। अपने खर्चे से शुरू किया काम सफीना बताती हैं कि जब उन्होंने 50 स्कूलों से अपने काम की शुरुआत की तब उन्हें कोई फंड कहीं से नहीं मिला। उन्होंने अपने खर्चे से काम शुरू किया। लेकिन जब रिजल्ट्स दिखने लगे तो राजस्थान सरकार ने 500 स्कूलों में काम करने की परमिशन दी और 5% का सपोर्ट दिया। फिर जब सरकार ने एक पूरे पाली डिस्ट्रिक्ट के लिए काम करने की परमिशन दी तो 17% का सपोर्ट दी। यानी जैसे-जैसे गवर्नमेंट का भरोसा बढ़ता गया उनका सपोर्ट भी बढ़ता गया। 20 लाख से ज्यादा लड़कियों को फायदा हुआ अब उनका संगठन ‘एजुकेट गर्ल्स’ 4 राज्यों- मध्यप्रदेश, यूपी, बिहार और राजस्थान के 85 से ज्यादा जिलों के 30,000 से ज्यादा गांवों में काम कर रहा है। इससे 20 लाख से ज्यादा लड़कियों को फायदा हुआ है। इसके तहत, 23 हजार से अधिक ‘टीम बालिका’ वॉलंटियर काम करती हैं। वॉलंटियर घर-घर जाकर स्कूल छोड़ चुकी लड़कियों की पहचान करती हैं, उनके माता-पिता की चिंताओं को दूर करती हैं और दोबारा से स्कूल जाने में उनकी मदद करती हैं। यह संस्था ना सिर्फ लड़कियों को स्कूल भेजती है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती है कि वे स्कूल में जाती रहें और पढ़ाई पूरी करें। साथ ही, ‘लड़कियों को पढ़ाने की जरूरत नहीं’ जैसी रूढ़िवादी सोच को बदलने का भी काम करती है। एजुकेशन सेक्टर का पहला बॉन्ड शुरू किया साल 2015 में ‘एजुकेट गर्ल्स’ ने शिक्षा जगत में दुनिया का पहला ‘डेवलपमेंट इम्पैक्ट बॉन्ड’ (DIB) शुरू किया था। इसमें पैसे तभी मिलते हैं, जब तय नतीजे सामने आएं। इसकी शुरुआत गांव के 50 पायलट स्कूलों से हुई थी। यह मॉडल इतना सफल रहा कि संस्था ने अब तक 30,000 गांवों में पहुंच बना ली। साथ ही, इससे 20 लाख से ज्यादा लड़कियों को इसका फायदा हुआ है। ओपन स्कूलिंग प्रोग्राम ‘प्रगति’ शुरू किया संस्था ने ‘प्रगति’ नाम का एक ओपन स्कूलिंग प्रोग्राम भी शुरू किया है। इससे 15 से 29 साल की लड़कियां अपनी अधूरी पढ़ाई पूरी कर सकती हैं। इस प्रोग्राम की शुरुआत भी 300 लड़कियों से हुई थी। अब तक इससे 31,500 से ज्यादा लड़कियों को फायदा पहुंचा है। 7 नवंबर को मनीला में होगी मैग्सेसे अवॉर्ड सेरेमनी रेमन मैग्सेसे पुरस्कार को एशिया का नोबेल पुरस्कार माना जाता है। यह उन व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है, जिन्होंने समाज के लिए निस्वार्थ सेवा की हो। ‘एजुकेट गर्ल्स’ ये अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय NGO बन गई है। 67वां मैग्सेसे पुरस्कार समारोह 7 नवंबर को मनीला के मेट्रोपोलिटन थिएटर में होगा। ये खबर भी पढ़ें… डॉ. उर्जित पटेल IMF के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने: ऑक्सफोर्ड-येल से पढ़े, RBI के 24वें गवर्नर रहते हुए नोटबंदी कराई; जानें कंप्लीट प्रोफाइल
RBI के पूर्व गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल को इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड यानी IMF का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया। भारत सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल 3 साल का होगा।कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग यानी DoPT ने गुरुवार, 28 अगस्त को ऑफिशियल ऑर्डर जारी कर इस फैसले की पुष्टि की। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

वर्ल्ड अपडेट्स:फिनलैंड के राष्ट्रपति बोले- भारत के साथ अच्छे से पेश आना जरूरी, ऐसा नहीं किया तो अमेरिका खेल हार जाएगा

जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा नंबर-1 वनडे ऑलराउंडर:बैटर्स की वनडे, टेस्ट और टी-20 रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं; बॉलर्स में बुमराह टॉप पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *