भिलाई| गुरु घासीदास सेवा समिति, भिलाई नगर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सतनामी समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन और आदर्श विवाह का आयोजन 30 नवंबर को सुबह 10 बजे से सतनाम भवन, सेक्टर-6 में किया गया है। मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि पूर्व संभागायुक्त भरत लाल बंजारे, आईएफएस एचएल रात्रे, केके खेलवार होंगे। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष बीएल कुर्रे करेंगे।
