सक्ती पावर प्लांट की लिफ्ट गिरी, 3 मजदूरों की मौत:डभरा के आरकेएम प्लांट में मेंटेनेंस के दौरान हादसा; 7 गंभीर रूप से घायल

सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मेंटेनेंस कार्य के दौरान मजदूरों को ले जा रही एक लिफ्ट करीब 40 मीटर की ऊंचाई से अचानक नीचे गिर गई। इस घटना में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, लिफ्ट को लगभग 75 मीटर की ऊंचाई तक जाना था, लेकिन 40 मीटर पर पहुंचने के बाद उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई। इस घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीसरे मजदूर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी घायल मजदूरों को उपचार के लिए निजी फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य मजदूरों ने किया हंगामा बड़ी संख्या में मजदूरों के परिजन और अन्य मजदूर प्लांट गेट के बाहर जमा हो गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लिफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण यह दुर्घटना हुई। हालांकि, प्लांट प्रबंधन और सुरक्षा विभाग की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं। …………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर की स्टील फैक्ट्री में हादसा, 6 कर्मचारियों की मौत:6 झुलसे, इनमें 2 की हालत नाजुक, घायलों में UP-बिहार-बंगाल के मजदूर रायपुर के सिलतरा में निजी स्टील फैक्ट्री में शुक्रवार को लोहे की गर्म चीज गिरने से 6 कर्मचारियों की मौत हो गई। 6 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल लाया गया है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 82,250 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में भी 80 अंक की तेजी; IT, फार्मा और बैंकिंग सेक्टर में खरीदारी

गोल्ड की कीमत पहली बार ₹1.21 लाख के पार पहुंची:इस साल अब तक ₹45,637 महंगा हुआ, चांदी भी ₹1.50 लाख के ऑल टाइम हाई पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *