संसद में मोदी बोले- महाकुंभ में अनेक अमृत निकले:एकता का अमृत इसका पवित्र प्रसाद, पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए

बजट सत्र के दूसरे फेज के पांचवें दिन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ को लेकर संसद को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में अनेक अमृत निकले हैं। एकता का अमृत इसका पवित्र प्रसाद है। PM ने कहा कि महाकुंभ पर सवाल उठाने वालों को जवाब मिला है। देश के कोने-कोने में आध्यात्मिक चेतना उभरी है। महाकुंभ में राष्ट्रीय चेतना के दर्शन हुए और महाकुंभ के उत्साह-उमंग को महसूस किया। देश की सामूहिक चेतना का नतीजा महाकुंभ के दौरान देखने को मिला। युवा पीढ़ी भी पूरे भाव से महाकुंभ से जुड़ी। PM मोदी ने मॉरीशस यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां के गंगा तालाब में त्रिवेणी का पवित्र जल डाला। अनेकता में एकता हमारी बहुत बड़ी ताकत है। इसी विशेषता को हम निरंतर समृद्ध करते रहें, ये हमारा दायित्व है।

More From Author

NEET PG 2025 की फाइनल डेट जारी:15 जून को CBT मोड में परीक्षा; 52 हजार सीटों पर होगा सिलेक्शन

नक्सल इलाकों में फंड 557 करोड़, खर्च 998 करोड़:चंद्राकर-विजय शर्मा हुए आमने-सामने, रिकेश सेन के लहजे पर डॉ रमन हुए नाराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *