श्रेयस अय्यर को नहीं मिला फिटनेस क्लियरेंस:मेडिकल रिपोर्ट के हवाले से दावा- वनडे के लिए फिट नहीं; ऑस्ट्रेलिया में चोटिल हुए थे

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया में वापसी के लिए इंतजार करना होगा। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में नहीं चुना जाएगा। अय्यर अभी बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी में रिकवरी कर रहे हैं। इस हफ्ते उनकी रिकवरी का आंकलन किया जा रहा है। BCCI के सूत्रों ने भास्कर को बताया है कि मेडिकल टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगी। श्रेयस वनडे क्रिकेट के लिए पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। इसलिए टीम में उनका चुना जाना मुश्किल है। चयन समिति एक दो दिन में 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान करेगी। पहला मैच 11 जनवरी को बड़ौदा में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया दौरे में चोटिल हुए थे अय्यर, स्प्लीन में चोट थी
श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया दौरे में चोटिल हुए थे। उन्हें 25 अक्टूबर को सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे में चोट लगी थी। उन्हें सिडनी के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया था। अय्यर ने बैकवर्ड पॉइंट से पीछे की ओर दौड़ते हुए एलेक्स कैरी का शानदार कैच लिया। इस दौरान उनकी बाईं पसली में चोट लग गई। इसके बाद वह ड्रेसिंग रूम में लौटे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। क्या है स्प्लीन
स्प्लीन (तिल्ली) शरीर का अहम है। जोकि पेट के बाईं ओर पसलियों के नीचे होता है। इसका मुख्य काम खून को साफ करना होता है। यह पुरानी और खराब रेड ब्लड सेल्स को नष्ट करता है। इतना ही नहीं, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। यह स्प्लीन संक्रमण से लड़ने में मदद करता है और जरूरत पड़ने पर खून व प्लेटलेट्स को स्टोर करके रिलीज करता है। —————————————- श्रेयस अय्यर से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… अय्यर स्प्लीन की चोट से उबरे; मेडिकल टीम से फिटनेस क्लियरेंस का इंतजार ​​​​​​भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर स्प्लीन की चोट से उबर गए हैं। उन्होंने बुधवार को मुंबई में बिना किसी परेशानी के बल्लेबाजी भी की। अब उन्हें कोई दर्द नहीं है और वे बिना किसी परेशानी के बैटिंग कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें टीम इंडिया में वापसी के लिए फिटनेस क्लियरेंस की जरूरत होगी। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

असिस्टेंट-प्रोफेसर की मॉडल आंसर-की पर आपत्ति का आज अंतिम दिन:GK के तृतीय पेपर का 7 दिसम्बर को हुआ था एग्जाम, प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध

बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त को तुरंत ढाका बुलाया:देर रात देश लौटे हमीदुल्लाह; भारत से संबंधों पर चर्चा करना मकसद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *