शेयर बाजार में 900 अंक की गिरावट:सेंसेक्स 79,400 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 300 अंक लुढ़का; मेटल और बैंकिंग शेयर्स सबसे ज्यादा टूटे

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार, 9 मई को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स करीब 900 अंक (1.14%) गिरकर 79,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 300 अंक (1.25%) की गिरावट है। ये 24,000 पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट है। पावर ग्रिड, टाटा स्टील, ICICI बैंक सहित 12 शेयर्स 2% तक गिरे हैं। जबकि, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा मोटर्स के शेयर में 4% तक की तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 में गिरावट है। रियल्टी सेक्टर 1.98%, फाइनेंशियल सर्विसेज 1.21%, ऑयल एंड गैस 1.00%, प्राइवेट बैंक 0.99%, मीडिया 0.97%, IT 0.89% और मेटल 0.82% गिरकर कारोबार कर रहे हैं। सरकारी बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में मामूली तेजी है। ग्लोबल मार्केट में तेजी विदेशी निवेशकों का बाजार पर भरोसा बरकरार भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों (FII) की खरीदारी जारी है। कल यानी 8 मई को विदेशी निवेशकों ने 2,007.96 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। जबकि घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 596.25 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। अप्रैल महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 2,735.02 करोड़ रुपए रही। घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में 28,228.45 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की। कल 412 अंक गिरा था शेयर बाजार हफ्ते के चौथे कारोबार दिन आज यानी गुरुवार (8 मई) को सेंसेक्स 412 अंक गिरकर 80,335 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 141 अंक नीचे 24,274 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 गिरावट के साथ बंद हु​​​​​​ए। जोमैटो का शेयर 3.97% गिरा है। महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, मारुति और टाटा स्टील के शेयर 3.5% तक नीचे बंद हुए। वहीं, HCL, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक और टाइटन ऊपर बंद हुए। निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 में गिरावट रही। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में रियल्टी 2.47%, मेटल 2.09%, हेल्थकेयर 1.95%, ऑटो 1.90%, फार्मा 1.62% और सरकारी बैंकिंग इंडेक्स 1.35% गिरकर बंद हुए। IT और मीडिया में मामूली तेजी रही। पाकिस्तान पर ड्रोन अटैक की खबरों के बाद गिरा बाजार शुरुआती कारोबार में बाजार फ्लैट था। सेंसेक्स-निफ्टी मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। लेकिन पाकिस्तान के कई बड़े शहरों पर भारत के ड्रोन अटैक की खबरों के बाद बाजार के आखिरी आधे घंटे में अचानक गिरावट आई। कल पाकिस्तानी बाजार 6.58% टूटा पहलगाम हमले के जवाब में भारत की ओर से की गई एयरस्ट्राइक के बाद आज 8 मई को पाकिस्तान के शेयर बाजार में 6% से ज्यादा की गिरावट आई है। कराची-100 इंडेक्स 7,241 अंक या 6.58% गिरकर 102,767 के स्तर पर बंद हुआ। गिरावट के कारण दिन में ट्रेडिंग भी रोकनी पड़ी थी। हालांकि, बाद में इसे फिर से चालू किया गया। कल भी बाजार में 3,556 अंक (3.13%) की गिरावट रही थी। यानी, पाकिस्तान का बाजार दो दिन में करीब 10,000 पॉइंट गिर चुका है। वहीं 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद से KSE 100 में 13% की गिरावट आई है।

More From Author

सेना बोली- हमने भारत के 25 ड्रोन मार गिराए:उसे इस हमले की कीमत चुकानी होगी; PSL के बाकी मैच UAE में खेले जाएंगे

सरकारी नौकरी:रेलवे में 9900 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, 10वीं पास तुंरत करें अप्लाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *