शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा:निफ्टी में भी करीब 70 अंक की तेजी; बैंकिंग, ऑटो और IT सेक्टर में खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 13 जनवरी को तेजी है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा चढ़कर 84,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 70 अंक की तेजी है। ये 25,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर मे तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी के मीडिया सेक्टर में 1.12% की तेजी है। ग्लोबल मार्केट में तेजी भारत कोकिंग कोल का आईपीओ का आखिरी दिन मेनलाइन सेगमेंट में ‘भारत कोकिंग कोल’ (BCCL) का आईपीओ में अप्लाई करने का आज आखिरी दिन है। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड ₹21 से ₹23 प्रति शेयर तय किया है। निवेशक कम से कम 600 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए ऊपरी स्तर पर ₹13,800 निवेश करने होंगे। विदेशी निवेशकों ने ₹3,638 करोड़ के शेयर बेचे कल बाजार में तेजी रही शेयर बाजार 12 जनवरी को बढ़त रही। सेंसेक्स 302 अंक चढ़कर 83,878 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 107 अंक की बढ़त रही, यह 25,790 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में बढ़त रही। आज एनर्जी, मेटल और बैंकिंग शेयर्स चढ़े हैं। वहीं रियल्टी, ऑटो, मीडिया और फार्मा शेयर्स में गिरावट रही।

More From Author

जहां चुनाव, वहां ED ने फाइलें खोलीं:बंगाल से पहले 3 राज्यों में यही पैटर्न; महाराष्ट्र-दिल्ली-झारखंड के बाद तमिलनाडु, असम, केरल, पुडुचेरी में छापेमारी

रायपुर में 9 साल की मासूम से रेप:घर ले जाकर किया गंदा काम, प्राइवेट-पार्ट में दर्द होने पर चाची को बताया; हिरासत में आरोपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *