शेयर बाजार में आज यानी 26 सितंबर को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 350 अंक गिरकर 80,820 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट है, ये 24,780 के स्तर पर आ गया है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी है। कारोबार के दौरान फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा करीब 4% की गिरावट देखने को मिल रही है। सन फार्मा के शेयर में 2% और सिप्ला के स्टॉक में 1% गिरावट है। इसके अलावा ऑरोबिंदो फार्मा, ल्यूपिन, जायडस लाइफसाइंसेज और डॉ रेड्डी जैसे फार्मा शेयरों में भी गिरावट आई है। फार्मा शेयरों में यह गिरावट अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के ब्रांडेड या पेटेंटेड दवाई पर 100% टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद आई है। ये टैरिफ 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगा। टैरिफ से जुड़ी पूरी खबर पढ़ें… ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट गुरुवार को सेंसेक्स 556 अंक गिरा था शेयर बाजार में 25 सितंबर को गिरावट रही। सेंसेक्स 556 अंक गिरकर 81,160 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 166 अंक की गिरावट रही, ये 24,891 पर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और 4 में तेजी रही थी।
