बर्मिंघम टेस्ट जीतने के लिए भारत ने इंग्लैंड को 608 रन का टारगेट दिया। शनिवार को मुकाबले के चौथे दिन भारत से शुभमन गिल ने 161 रन बनाए। उन्होंने पहली पारी में 269 रन बनाए थे, इसी के साथ वे एक टेस्ट में 400 प्लस रन बनाने वाले पहले भारतीय बने। टीम इंडिया ने टेस्ट की दोनों पारियां मिलाकर 1014 रन बनाए। टेस्ट इतिहास में भारत ने पहली बार ही एक मैच में हजार रन का आंकड़ा पार किया। IND vs ENG मैच के रिकॉर्ड्स… 1. शुभमन एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान
शुभमन गिल ने पहली पारी में 269 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में 161 रन बना दिए। उन्होंने एक टेस्ट में 430 रन बना दिए। यह किसी भारतीय कप्तान से एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन हैं। गिल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में 293 रन बनाए थे। 2. शुभमन 400 रन बनाने वाले पहले भारतीय
शुभमन गिल एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बने। उन्होंने सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 344 रन बनाए थे। तब गावस्कर ने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में दोहरा शतक लगाया था। गिल एक पारी में शतक और दूसरी में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के दूसरे ही खिलाड़ी बने। 3. शुभमन 1 टेस्ट में दूसरे हाईएस्ट स्कोरर
शुभमन गिल एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड से महज 27 रन दूर रह गए। एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड इंग्लैंड के ग्राहम गूच के नाम है। जिन्होंने 1990 में भारत के खिलाफ ही 456 रन बनाए थे। शुभमन टेस्ट में 400 प्लस रन बनाने वाले दुनिया के 5वें ही प्लेयर बने। 4. गिल इंग्लैंड में एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर
शुभमन गिल ने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 8 छक्के लगाए। उन्होंने 11 सिक्स लगाकर अपनी बैटिंग खत्म की। इसी के साथ वे इंग्लैंड में एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इंग्लैंड के एंड्रूयू फ्लिंटॉफ, बेन स्टोक्स और भारत के ऋषभ पंत को पीछे छोड़ा। तीनों के नाम 9-9 छक्के का रिकॉर्ड था। 5. पंत इंग्लैंड में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले विदेशी
ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में 3 छक्के लगाए। इसी के साथ इंग्लैंड में उनके नाम 24 छक्के हो गए। वे होमग्राउंड से बाहर किसी एक देश में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। पंत ने बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ा, जिनके नाम साउथ अफ्रीका में 21 सिक्स लगाने का रिकॉर्ड है। 6. SENA देशों में पंत के 2 हजार रन पूरे
ऋषभ पंत ने 65 रन की पारी के साथ साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया (SENA) में 2 हजार टेस्ट रन पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले एशिया के पहले ही विकेटकीपर बैटर बने। उनके बाद एमएस धोनी के नाम 1731 रन हैं। 7. भारत ने पहली बार हजार रन बनाए
भारत ने पहली पारी में 587 और दूसरी पारी में 427 रन बना दिए। टीम इंडिया ने मुकाबले में 1014 रन बनाए। टेस्ट इतिहास में पहली बार ही भारत ने हजार रन का आंकड़ा पार किया। इससे पहले 2003 में सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने 916 रन बनाए थे। फैक्ट्स… टॉप मोमेंट्स… 1. पंत को 2 जीवनदान मिले
भारत के ऋषभ पंत को अपनी 65 रन की पारी में 2 जीवनदान मिले। 30वें ओवर की आखिरी गेंद पर जैक क्रॉली ने उनका बेहद आसान कैच छोड़ दिया। 34वें ओवर की पांचवीं गेंद पर फिर क्रिस वोक्स ने पंत को जीवनदान दिया। 2. पंत के हाथ से बैट छूटा, कैच हुए
दूसरी पारी में 2 बार शॉट खेलने की कोशिश में पंत के हाथ से बैट छूट गया। 34वें ओवर की चौथी गेंद पर पंत बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद को कनेक्ट नहीं कर पाए। बैट उनके हाथ से छूटकर स्क्वेयर लेग की ओर चले गई। फिर 47वें ओवर की दूसरी गेंद पर भी पंत के हाथ से बैट छूटकर मिड-विकेट की ओर गया। इस बार पंत ने बॉल कनेक्ट की, लेकिन वे लॉन्ग ऑफ पर कैच हो गए।
