शिव नाडर ने 2024 में रोज ₹5.90 करोड़ दान दिया:अंबानी का सालभर में ₹470 करोड़, बजाज फैमिली ने पिछले साल से 23% ज्यादा दान किया

HCL के को-फाउंडर शिव नाडर ने वित्त वर्ष 2024 में 2,153 करोड़ रुपए का दान दिया है। रोजाना के लिहाज से यह 5.90 करोड़ रुपए है। एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट 2024 गुरुवार को जारी की गई। इसमें टॉप पर नाडर फैमिली है। उनके बाद रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन हैं, उन्होंने 407 करोड़ रुपए का दान दिया। टॉप 10 दानवीरों ने 4,625 करोड़ रुपए दान किया एशियन पेंट्स के विवेक वकील सबसे कम उम्र के दानवीर लिस्ट में एशियन पेंट्स से जुड़े 35 साल के विवेक वकील सबसे कम उम्र के दानवीर हैं। उन्होंने 8 करोड़ रुपए का दान दिया है। वहीं, पिछले साल (2023) के सबसे कम उम्र के दानवीर जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ (38) इस साल तीसरे नंबर पर आ गए हैं। निखिल ने अपने भाई और जेरोधा के सीईओ नितिन कामथ (45) के साथ मिलकर 120 करोड़ रुपए का दान दिया। ———————————————————- वित्त वर्ष 2023 के दानवीरों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 2023 में शिव नाडर ने रोज 5.6 करोड़ दान दिया: हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट में टॉप पर नाडर, निखिल कामथ सबसे कम उम्र के दानवीर एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट 2023 गुरुवार को जारी की गई। इसमें HCL के को-फाउंडर शिव नाडर ने अपनी टॉप पोजीशन बरकरार रखी है। उन्होंने वित्त वर्ष 2023 में 2,042 करोड़ रुपए का दान दिया। यानी हर दिन 5.6 करोड़ रुपए उन्होंने दान किए। उनके बाद विप्रो के फाउंडर-चेयरमैन अजीम प्रेमजी हैं, जिन्होंने 1,774 करोड़ रुपए का दान दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

More From Author

सरकारी नौकरी:रेलवे में 5647 पदों पर निकली भर्ती; 10वीं, 12वीं पास को मौका, महिलाओं के लिए नि:शुल्क

कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस:सुप्रीम कोर्ट का प.बंगाल से बाहर केस ट्रांसफर करने से इनकार; डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए सभी राज्यों से सुझाव मांगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *