राज्यसभा में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा जो लोग वंदे मातरम् के महत्व को नहीं जानते वे इसे चुनाव से जोड़ रहे हैं। एक दिन पहले लोकसभा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सवाल पूछा कि ये गीत 150 साल से देश की आत्मा का हिस्सा है। फिर आज इस पर बहस क्यों हो रही है? मैं बताती हूं- क्योंकि बंगाल का चुनाव आ रहा। मोदी जी उसमें अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं। हालांकि शाह ने जवाब में प्रियंका का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि ये सही है कि बंकिम बाबू की पृष्टभूमि बंगाल थी, लेकिन वंदे मातरम् बंगाल तक समिति नहीं था। आज भी सरहद पर जवान अपना सर्वोच्च बलिदान देता है उसके मुंह पर एक ही मंत्र होता है वो है वंदे मातरम्। वंदे मातरम् का नारा आजादी के उद्घोष का नारा बन गया था। वह आजादी का प्रेरणा स्रोत बना था। दरअसल राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने के मौके पर भारत सरकार की ओर से सालभर का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 2 दिसंबर को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी दलों के प्रतिनिधियों की मीटिंग बुलाई थी। इसमें तय किया गया था कि वंदे मातरम को लेकर 8 दिसंबर को लोकसभा और 9 दिसंबर को राज्यसभा में चर्चा होगी।
राज्यसभा में कार्यवाही के पल-पल के अपडेट्स नीचे के ब्लॉग़ से गुजर जाएं…
