केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी और उनकी मां को गाली देने के मामले में असम में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने शुक्रवार को गुवाहाटी में कहा- बिहार में कांग्रेस ने पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहे। इनके दूषित प्रयास को देखकर मुझे मालूम है, इन्हें जनता का समर्थन नहीं है। शाह ने कहा- मोदीजी की माताजी का जीवन गरीब घर में अपनी सभी संतानों को संस्कारी करके बड़ा करने में बीता। उनका बेटा पूरे विश्व में ख्याति पा रहा है। राहुल गांधी को थोड़ी भी शर्म है तो मोदी जी और उनकी दिवंगत मां के लिए कहे गए अपशब्दों पर माफी मांगें। अमित शाह असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं, वे राजभवन के नवनिर्मित ब्रह्मपुत्र विंग समेत कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने पहुंचे थे। शाह की स्पीच की 4 बड़ी बातें, कहा- जितनी गालियां दोगे, उतना कमल खिलेगा दरभंगा में राहुल के मंच से PM मोदी को गाली दी गई थी बिहार के दरभंगा में गुरुवार को राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान एक मंच से कुछ लोगों ने PM मोदी गाली दी। इसे लेकर बीजेपी ने पटना के गांधी मैदान थाने में FIR की मांग की। भाजपा प्रवक्ता दानिश इकबाल और कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी। पढ़ें पूरी खबर एक दिन बाद शुक्रवार को इस मामले में दरभंगा पुलिस ने गुरुवार देर रात रिजवी उर्फ राजा नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का रहने वाला है। मो. रिजवी पिकअप ड्राइवर है। PM मोदी को गाली मामले में पटना में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान PM मोदी को गाली देने के मामले में शुक्रवार को पटना में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए। बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे। वो राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। थोड़ी देर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पार्टी के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। कई गाड़ियों में भी तोडफ़ोड़ की गई है। कांग्रेस ऑफिस के बाहर भारी पुलिस तैनात है। पढ़ें पूरी खबर… —————————————————— पीएम को गाली विवाद से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… गिरिराज सिंह बोले- ‘अगर मैं मंच पर होता तो गाली देने वाले की जुबान खींच लेता’ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता के मंच से पीएम नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि अगर मैं उस वक्त वहां मौजूद होता तो गाली देने वाले का जुबान खींच लेता। यह गाली केवल प्रधानमंत्री को नहीं दी गई है, बल्कि पूरे देश की करोड़ों माताओं का अपमान है। पढ़ें पूरी खबर…
