शाह बोले- पहलगाम हमला करने वाले 3 आतंकी ढेर:इनके नाम सुलेमान, फैजल और जिब्रान; भास्कर ने तीनों नाम पहले ही बता दिए थे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि जिन आतंकियों ने बैसरन घाटी में हमारे 26 पर्यटकों को मारा, उन्हें सोमवार को ढेर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके लिए ऑपरेशन महादेव चलाया। इन आतंकियों के नाम सुलेमान, फैजल अफगान और जिब्रान हैं। सुलेमान लश्कर का कमांडर था। इसके ढेरों सबूत हैं। अफगान और जिब्रान ए श्रेणी के आतंकी थे। ये तीनों पहलगाम हमले के आतंकी थे और तीनों मारे गए। भास्कर ने एक दिन पहले ही बताए आतंकियों के नाम और पहचान भास्कर ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में कश्मीर के लिडवास एरिया के जंगलों में मारे गए आतंकियों की पहचान और पहलगाम हमले में उनके शामिल होने की जानकारी दी थी। इसमे बताया था कि सुलेमान के साथ मारे गए बाकी दो आतंकी जिब्रान और हमजा उर्फ फैजल अफगानी हैं। तीनों पाकिस्तान के रहने वाले थे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… शाह ने बताया कि आतंकियों की मदद करने वाले 2 आरोपियों की भी पहचान हो गई है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। गृह मंत्री ने बताया, आतंकियों को कैसे घेरा, कैसे मारा पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों का एनकाउंटर लोकसभा की कार्यवाही को जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

केंद्रीय विद्यालयों में एनरोलमेंट 5 साल में सबसे कम:मौजूदा सेशन में केवल 1.39 लाख दाखिले; देश में 1280 KVs, 13 लाख से ज्यादा बच्‍चे

फिंगरप्रिंट के जरिए कर सकेंगे UPI पेमेंट:जल्द मिल सकती है नई सुविधा, अभी लेनदेन के लिए PIN का इस्तेमाल होता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *