शाह बोले- अगले चैत्र-नवरात्रि तक लाल आतंक खत्म हो जाएगा:दंतेवाड़ा में केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा- नक्सली सरेंडर करें, बस्तर पंडुम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएंगे

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दंतेवाड़ा में कहा कि अगले चैत्र नवरात्रि तक लाल आतंक खत्म हो जाएगा। बस्तर से नक्सलवाद खत्म होने के कगार पर है। नक्सलियों से अपील है कि वो सरेंडर करें। बस्तर पंडुम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएंगे। इससे पहले मंच पर पहुंचने पर सीएम साय ने उन्हें गौर मुकुट पहनाकर स्वागत किया। उन्हें कोंडागांव का प्रसिद्ध ढोकरा आर्ट भेंट किया। सभा को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा, कि जहां गोलियों की आवाज सुनाई देती थी अब वहां स्कूल की घंटी सुनाई देती है। शाह ने इससे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। वे जगदलपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए यहां पहुंचे। वहीं इस कार्यक्रम में शामिल होने पिकअप में सवार होकर आ रहे लोग हादसे का शिकार हो गए। पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। 25 से ज्यादा घायल हैं।

More From Author

मोहन भागवत बोले- हिंदुओं के मंदिर-पानी और श्मशान एक हों:काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए, IIT के छात्रों से पूछा- संघ क्या है

वक्फ संशोधन बिल के विरोध में AAP विधायक की याचिका:कांग्रेस-AIMIM सांसद ने भी सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन लगाई; भाजपा नेता शाहनवाज को धमकियां मिलीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *