IPL रिटेंशन से पहले मुंबई इंडियंस ने दो बड़ी ट्रेड डील की है। 5 बार की चैंपियन मुंबई ने पेस बॉलिंग ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स से 2 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा, जबकि वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शेरफन रदरफोर्ड को गुजराज टाइटंस से 2.6 करोड़ रुपए में अपने खेमे में शामिल किया। MI ने गुरुवार को शार्दूल ठाकुर की ट्रेड की जानकारी दी। उसने लिखा- ‘शार्दूल के आने से टीम को स्किल और बैलेंस दोनों मिलता है। शार्दुल IPL में अब तक 105 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 107 विकेट लिए हैं और 68 रन उनका हाईएस्ट स्कोर है। वहीं, IPL ने रदरफोर्ड की डील के बारे में बताया। अनुभवी ऑलराउंडर मुंबई के लोकल खिलाड़ी है। वे तेज गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्हें भारतीय टीम और मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में काफी अनुभव है। उनके आने से MI की गेंदबाजी में और मजबूती आएगी। साथ ही टीम का अनुभव भी बढ़ेगा। MI ने इस वीडियो पोस्ट के जरिए ट्रेड डील का ऐलान किया… रदरफोर्ड की डील पर IPL की पोस्ट मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे शार्दूल ठाकुर
34 साल के शार्दूल ठाकुर पिछले साल आयोजित मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। उसके बाद उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL-2025 के दौरान लेफ्टी पेसर मोहसिन खान के रिप्लेसमेंट के तौर पर 2 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था। शार्दुल ठाकुर ने पिछले सीजन में लखनऊ के लिए 10 मैच खेले थे। शार्दुल ने लखनऊ के लिए 13 विकेट चटकाए थे। इसमें 34 रन देकर 4 विकेट का प्रदर्शन भी शामिल है। शार्दूल का IPL करियर शेरफन रदरफोर्ड का IPL करियर ——————————————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… शेन वॉटसन KKR के सहायक कोच बने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने गुरुवार को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2026 के लिए अपना सहायक कोच बनाया है। वॉटसन ने 59 टेस्ट, 190 वनडे और 58 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया, जिनमें उन्होंने 10,000 से ज्यादा रन बनाए और सभी फॉर्मेट में 280 से अधिक विकेट लिए। पढ़ें पूरी खबर
