शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर पटना लाया जा रहा:अंतिम संस्कार कल, छठ के पहले दिन दिल्ली AIIMS में निधन हुआ

बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार रात दिल्ली AIIMS में निधन हो गया। वे 72 साल की थीं। छठ के गाए उनके गीत बेहद मशहूर हुए और इस पर्व के पहले ही दिन उन्होंने अंतिम सांस ली। आज (बुधवार) को सुबह इंडिगो फ्लाइट से उनका पार्थिव शरीर पटना लाया जा रहा है। 11.30 बजे उनका पार्थिव शरीर पटना पहुंचेगा। दोपहर 12 बजे के बाद पटना में इसे अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। कल (गुरुवार) को सुबह 8 बजे गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान का साथ शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिल्ली AIIMS ने बताया कि सेप्टिसीमिया (ब्लड इंफेक्शन) की वजह से शारदा सिन्हा की मौत हुई। 26 अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया था। 3 नवंबर को हालत में सुधार होने पर प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया। लेकिन 4 नवंबर की शाम उनका ऑक्सीजन लेवल गिरने लगा, इसके बाद से वे वेंटिलेटर पर थीं। शारदा के निधन पर पीएम मोदी ने कहा- उनके (शारदा) गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। महापर्व छठ से जुड़े उनके गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी।

More From Author

करेंट अफेयर्स 5 नवंबर:संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू; IFFI मनाएगा राज कपूर समेत 4 कलाकारों की जन्म-शताब्दी; यूपी मदरसा एक्ट बरकरार रहेगा

नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री योव गैलेंट को बर्खास्त किया:कहा- हमारे बीच भरोसा खत्म हो गया था; जंग में दुश्मन इसका फायदा उठा रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *