शादी के 2 दिन बाद दूल्हे की एक्सीडेंट में मौत:टेंट का सामान छोड़ने जा रहे थे, बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से गई जान

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी के 2 दिन बाद दूल्हे की एक्सीडेंट में जान चली गई। 8 अप्रैल को देवांगन सिदार (35) की बारात जशपुर गई थी। 9 अप्रैल को ग्राम ठाकुरपोड़ी में रिसेप्शन था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद 10 अप्रैल को देवांगन और उसके दोस्त ट्रैक्टर से टेंट का सामान छोड़ने जा रहे थे, तभी ब्रेक होने से गाड़ी पलट गई। नीचे दबने से दूल्हे की जान चली गई। हादसे में 3 दोस्त घायल हुए हैं। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए ये तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक, देवांगन सिदार (35) ग्राम ठाकुरपोड़ी का रहने वाला था। वह गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में बिजली विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा) का काम करता था। 5 अप्रैल से शादी का कार्यक्रम शुरू हुआ था। 6 अप्रैल को हल्दी तेल और मंडप का कार्यक्रम था। 8 अप्रैल को देवांगन सिदार की बारात जशपुर जिले के कोतबा गई थी। शादी के बाद ठाकुरपोड़ी में 9 अप्रैल को रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा गया था। सभी कार्यक्रम खत्म होने के बाद सामान वापस छोड़ने जाना था। टेंट का सामान छोड़ने जा रहे थे 10 अप्रैल की शाम देवांगन सिदार अपने चाचा संजय सिदार की ट्रैक्टर में टेंट का सामान लोड कर दोस्तों के साथ पास के गांव बालापोढ़ी जा रहा था। तभी सतीपारा सरपंच के घर के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ब्रेक फेल होने गाड़ी अनियंत्रित बताया जा रहा है ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया था, इससे गाड़ी अनियंत्रित हुई। गाड़ी के नीचे दबने से देवांगन सिदार के सिर और सीने में चोटें आई, जबकि उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में ये शामिल रायपुर ले जाते समय रास्ते में मौत घटना के बाद सभी घायलों को पत्थलगांव अस्पताल ले जाया गया। देवांगन की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में रात करीब 11 बजे नंदन झरिया के पास उसकी मौत हो गई। घायल दो दोस्तों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि, सीमोन एक्का की हालत गंभीर है, इसलिए उसका पत्थलगांव के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पोस्टमॉर्टम के लिए बाद देवांगन सिदार का 11 अप्रैल को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। …………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… शादी के 6 माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके पक्ष का आरोप- पति ने कीटनाशक पिलाया, पति का दावा- खुद पीया; लव मैरिज की थी छत्तीसगढ़ के कोरबा में शादी के 6 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। मायके आरोप है कि पति उसे प्रताड़ित करता था। उसने ही पत्नी को कीटनाशक पिलाया है। जबकि पति का कहना है कि उसे खुद ही कीटनाशक पी लिया था। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

IPL में LSG vs GT:गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी; LSG ने पिछले तीन मुकाबलों में GT को हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *