शराब घोटाला केस…7 कंपनियों के खिलाफ होगी जांच:अनवर ढेबर की अर्जी पर सिद्धार्थ सिंघानिया भी आरोपी, शराब निर्माताओं पर करोड़ों कमाने का आरोप

छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला केस में ED कोर्ट ने अनवर ढेबर के आवेदन को स्वीकार कर लिया है। शराब कंपनियों समेत 8 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें भाटिया वाइन एंड मर्चेट प्राइवेट लिमिटेड, छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज और वेलकम डिस्टलरीज फर्म समेत 8 लोगों के नाम शामिल हैं। जेल में बंद अनवर ढेबर ने धारा 190 सीआरपीसी के तहत विशेष न्यायालय में आवेदन किया था। लंबी बहस के बाद कोर्ट ने इसे स्वीकार कर लिया है। वहीं शराब घोटाला केस में अब शराब निर्माता कंपनियों की भी मुश्किलें बढ़ गई है। इन्हें बनाया गया आरोपी 1. वेलकम डिस्टलरीज 2. भाटिया वाइन मर्चेंट्स 3. छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज 4. मेसर्स नेक्स्ट जेन 5. दिशिता वेंचर्स 6. ओम साईं बेवरेजेज 7. सिद्धार्थ सिंघानिया 8. मेसर्स टॉप सिक्योरिटीज खबर अपडेट की जा रही है….. …………………………………..

More From Author

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:सीमेंट बोरियों के नीचे शराब ही शराब; बजट सत्र का आगाज; कंकाल मिला तो खुला राज; VIDEO में 10 बड़ी खबरें

यूक्रेन में जेलेंस्की राष्ट्रपति पद छोड़ने को तैयार:रूस को कैदियों की अदला-बदली का प्रस्ताव दिया; रूस कुर्स्क में फंसे नागरिकों को निकालेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *