व्हाइट बॉल सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम घोषित:बावुमा वनडे, मार्करम टी-20 में कप्तानी करेंगे; भारत के खिलाफ 30 नवंबर से मैच

साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है। टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा ही वनडे में भी टीम को लीड करेंगे। वहीं ऐडन मार्करम टी-20 फॉर्मेट में कप्तानी संभालते नजर आएंगे। दोनों टीमों के बीच 30 नवंबर से 3 वनडे और 5 टी-20 की सीरीज शुरू होगी। रांची में पहला वनडे होगा
साउथ अफ्रीका ने वनडे टीम में ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्जकी, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, प्रनेलन सुब्रायन और रुबिन हरमन को शामिल किया। ये सभी प्लेयर्स फिलहाल खेली जा रही टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। वनडे सीरीज के 3 मैच रांची, रायपुर और विशाखापट्टनम में खेले जाएंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली करीब 10 महीने बाद भारत में इंटरनेशनल मैच खेलते नजर आएंगे। दोनों ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी बार घरेलू मैदान पर वनडे सीरीज खेली थी। फिर दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद दोनों ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया सीरीज से वापसी की थी। 19 दिसंबर को खत्म होगा दौरा
टी-20 टीम में डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, डेविड मिलर और एनरिक नॉर्त्या को शामिल किया गया। सीरीज के 5 मुकाबले 9 से 19 दिसंबर तक खेले जाएंगे। मुकाबले कटक, मुल्लांपुर, धर्मशाला, लखनऊ और अहमदाबाद में होंगे। साउथ अफ्रीका का भारत दौरा 14 नवंबर से कोलकाता में शुरू हुआ। यहां टीम ने पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अब दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में 22 नवंबर से खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड वनडे: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जकी, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जॉर्जी, रुबिन हरमन, मार्को यानसन, केशव महाराज, ऐडन मार्करम, लुंगी एनगिडी, रायन रिकेल्टन, प्रनेलन सुब्रायन। टी-20: ऐडन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जॉर्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्त्या और ट्रिस्टन स्टब्स। ——————————————– क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए… गिल गुवाहाटी टेस्ट से बाहर, पंत कप्तानी करेंगे; भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा मुकाबला कल से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कल से गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय कप्तान शुभमन गिल गर्दन में दर्द की वजह से इस मैच से बाहर हो गए हैं। गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत टीम की कप्तानी करेंगे। BCCI ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। वहीं, नीतीश रेड्डी को मौका मिल सकता है। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

नक्सली बोले- बीमार था हिड़मा, फोर्स ने पकड़कर मारा:अभय के नाम से पत्र जारी, कहा- इलाज करवाने विजयवाड़ा गया था, मुठभेड़ की कहानी झूठी

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:ISIS का भिलाई कनेक्शन, भाजपा विधायक डिजिटल अरेस्ट; CGPSC रिजल्ट में लड़कों का दबदबा, NH पर हाथी, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *