वोटर वेरिफिकेशन पर विपक्ष का मार्च, पुलिस ने रोका:अखिलेश बैरिकेडिंग फांदकर EC दफ्तर की तरफ बढ़े; राहुल-वेणुगोपाल की पुलिस से बहस

वोटर वेरिफिकेशन और चुनाव में वोट चोरी के आरोप पर विपक्ष के 300 सांसद सोमवार को संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च कर रहे हैं। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी सांसद मौजूद हैं। प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार हमारी नहीं सुन रही है। विपक्षी सांसद वोटर वैरिफिकेशन ( SIR) प्रक्रिया ‘वापस लो’, ‘वापस लो’ के नारे लगाते देखे गए। इससे पहले दोनों सदनों में इस मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ और कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी। मार्च संसद के मकर द्वार से शुरू हुआ। सांसदों के हाथों में ‘वोट बचाओ’ के बैनर थे। हालांकि दिल्ली पुलिस ने कहा था कि इंडिया ब्लॉक ने मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी है, इसलिए इलेक्शन कमीशन जाने से पहले ही मार्च को परिवहन भवन के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया। बिहार SIR विवाद को ग्राफिक्स में समझिए… आज पेश हो सकते हैं 3 नए बिल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में आज रिवाइज्ड इनकम टैक्स बिल 2025 पेश कर सकती हैं। 31 सदस्यों वाली सिलेक्शन कमेटी की ओर से बदलाव के सुझावों के बाद 8 अगस्त को सीतारमण ने न्यू इनकम टैक्स बिल 2025 को वापस ले लिया था। संसदीय समिति ने 21 जुलाई को लोकसभा में रिपोर्ट पेश की थी। कमेटी ने सुझाव दिए थे कि बिल में चीजों को और ज्यादा स्पष्ट और सख्त करना चाहिए। अस्पष्ट चीजों को हटाना और नए कानून को मौजूदा फ्रेमवर्क के साथ जोड़ना चाहिए। सिलेक्शन कमेटी ने 4584 पन्नों की रिपोर्ट में कुल 566 सजेशन और रिकमेंडेशन दिए थे। इनके अलावा राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025, राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक 2025 और भारतीय बंदरगाह विधेयक 2025 भी पेश किया जाएगा।

More From Author

करियर क्लैरिटी:ITI के बाद यहां मिलेगी सरकारी नौकरी; केमिस्ट्री में टीचिंग के अलावा भी हैं ऑप्शन

अमेरिका की राजधानी से सभी बेघरों को हटाएंगे ट्रम्प:कहा- कोई नरमी नहीं बरतूंगा, वॉशिंगटन डीसी का साफ-सुथरी रहना जरूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *