वेस्टइंडीज लगातार तीसरी जीत के साथ सुपर-8 में:नेपाल को 9 विकेट से हराया, होप का अर्धशतक, होल्डर ने 4 विकेट लिए

वेस्टइंडीज लगातार तीन जीत के साथ इस वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। टीम ने रविवार को दिन के पहले मैच में नेपाल को 9 विकेट से हराया। वहीं, नेपाल लगातार तीसरा मुकाबला हारकर सुपर-8 से बाहर हो गई है। वेस्टइंडीज ने मुबंई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया। नेपाल ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 133 रन बनाए। जवाब में विंडीज ने 15.2 ओवर में 1 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। दोनों टीमें ग्रुप-सी में हैं। होप की नाबाद हाफ सेंचुरी
वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने नाबाद अर्धशतक लगाया। उन्होंने 44 बॉल पर नाबाद 61 रन बनाए। उनके अलावा शिनरोन हेटमायर ने नाबाद 46 और ब्रैंडन किंग ने 22 रन बनाए। नेपाल के लिए नंदन यादव को 1 विकेट मिला। ऐरी ने अर्धशतक लगाया
नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 47 बॉल पर 58 रन बनाए। सोमपाल कामी 15 बॉल पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। लोकेश बम 13, गुलशन झा और आसिफ शेख 11-11 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर ने 4 विकेट झटके। रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन और शमार जोसेफ को 1-1 विकेट मिला। ऐरी टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में नेपाल के लिए 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले 2014 में चटगांव में अफगानिस्तान के खिलाफ सुभाष खाकुरेल ने 56 रन बनाए थे। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11
नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने और । वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।

More From Author

बांग्लादेश- 17 को रहमान का शपथ समारोह, मोदी को न्योता:इसी दिन PM की मुंबई में फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ मुलाकात, ढाका जाने की संभावना कम

अमेरिका से परमाणु समझौते पर बातचीत के लिए ईरान तैयार:उप विदेश मंत्री बोले- ट्रम्प प्रतिबंध हटाएं तो डील संभव; बैलिस्टिक मिसाइल प्रोजेक्ट पर विवाद अटका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *