विराट और बाबर एक टीम से खेल सकते हैं:फिर हो सकता है एफ्रो-एशिया कप, 2007 में हुआ था पिछली बार

भारत के विराट कोहली और पाकिस्तान के बाबर आजम एक टीम से खेलते नजर आ सकते हैं। दोनों एफ्रो-एशिया कप में एशिया टीम के मेंबर बनकर उतर सकते हैं। दरअसल, 17 साल बाद एफ्रो-एशिया कप फिर से कराने की कोशिशें हो रही हैं। टूर्नामेंट आखिरी बार 2007 में हुआ था, जब एशिया-11 और अफ्रीका-11 के बीच मैच हुए थे। अफ्रीका क्रिकेट काउंसिल (ACA) ने शनिवार को एनुअल जरनल मीटिंग में टूर्नामेंट को दोबारा शुरू करने के लिए कमेटी बनाई। क्या है एफ्रो-एशिया कप ?
यह एक इंटर कॉन्टिनेंटल कप है, जो एशिया और अफ्रीका की टीमों के बीच होता है। इसमें एशिया-11 और अफ्रीका-11 की टीमें आपस में 3 मैचों की सीरीज खेलती हैं। एक से ज्यादा मैच जीतने वाली टीम विनर कहलाती है। सीरीज को इंटरनेशनल का दर्जा भी रहता है। 2007 में एशिया की टीम ने 3-0 से जीती थी सीरीज
टूर्नामेंट का आखिरी सीजन 2007 में हुआ था। उसके बाद 2009 में तीसरा सीजन प्रस्तावित था, लेकिन तब से अब तक इसका आयोजन नहीं हो सका। टूर्नामेंट का इकलौता खिताब एशिया-11 ने जीता है। टीम 2007 में 3-0 से सीरीज जीतकर चैंपियन बनी थी। वहीं, 2005 में टूर्नामेंट का ओपनिंग सीजन 1-1 की बराबरी पर रहा था। उस सीरीज का एक मैच बेनतीजा रहा था। 2007 में एफ्रो-एशिया कप के लिए दोनों टीमें एशिया-11: महेला जयवर्धने (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), सौरव गांगुली, मोहम्मद यूसुफ, वीरेंद्र सहवाग, उपुल थरंगा, युवराज सिंह, सनथ जयसूर्या, मोहम्मद रफीक, दिलहरा फर्नांडो, हरभजन सिंह, जहीर खान, मशरफे मोर्तजा और मोहम्मद आसिफ। अफ्रीका-11: जस्टिन कैंप (कप्तान), मार्क बाउचर (विकेटकीपर), एबी डिविलियर्स, बोएटा डिप्पेनार, वुसी सिबांडा, स्टीव टिकोलो, जोहान बोथा, एल्टन चिगुम्बुरा, एल्बी मोर्केल, थोमस ओडोयो, शॉन पौलॉक, मोर्ने मोर्केल, पीटर ओन्गोडो और हीरेन वरैया।
———————————————— क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए… भारत की हार पर भड़के मोहम्मद कैफ पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भारतीय बैटर्स की आलोचना की है। 43 साल के पूर्व क्रिकेटर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक क्लीन स्वीप झेलने के बाद कहा कि हमारे बल्लेबाज न्यूजीलैंड के एवरेज स्पिनर्स को नहीं खेल सके। कैफ ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि एजाज पटेल जैसे स्पिनर्स दिल्ली के हर लोकल क्लब में मिल जाएंगे, जबकि ग्लेन फिलिप्स पार्ट टाइम स्पिनर हैं। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

रायपुर मेकाहारा​​​​​​​ में लगी आग…मरीज का चल रहा था ऑपरेशन:कांच तोड़कर पेशेंट को निकाला गया, ऑक्सीजन सिलेंडर और सेफ्टी की नहीं थी व्यवस्था

सुप्रीम कोर्ट ने मदरसा एक्ट बरकरार रखा:कहा, ‘इसे खत्म करना बच्चे को पानी के साथ फेंकने जैसा’; कामिल-फाजिल की डिग्रियां असंवैधानिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *