विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। साउथ अफ्रीका ने 49 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 307 रन बना लिए हैं। क्लो ट्रायॉन और नदिन डी क्लार्क पिच पर हैं। कप्तान लौरा वोलवार्ट 169 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें चार्ली डीन ने एलिस कैप्सी के हाथों कैच कराया। सोफी एकलस्टन ने अनेरी डेरेकसेन (4 रन), मारिजान कैप (42 रन), ताजमिन ब्रिट्ज (45 रन) और अनेके बॉश (शून्य) को पवेलियन भेजा। सिनालो जाफ्ता (जीरो) को लॉरेन बेल ने बोल्ड कर दिया। नैटली सिवर-ब्रंट ने सुने लुस को बोल्ड कर दिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI इंग्लैंड: टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेट कीपर), हीथर नाइट, डैनी- वायट हॉज, नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकली, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफी एकलस्टन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल। साउथ अफ्रीका: लौरा वोलवार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्ज, सुने लुस, मारिजान कैप, अनेरी डेरेकसेन, अनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नदिन डी क्लार्क,अयाबोंगा खाका, नॉन्कुलुलेको मलाबा।
