विमेंस वर्ल्डकप- भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी:स्मृति मंधाना ने उमा छेत्री को डेब्यू कैप दी, भारत के लिए सेमीफाइनल की आखिरी तैयारी

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश मैच मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि उमा छेत्री इस मैच से डेब्यू कर रही हैं। उन्हें स्मृति मंधाना ने कैप दी। बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी हुई है। फिलहाल, मुंबई में बारिश थम चुकी है। दोपहर 3:25 बजे से मैच खेला जाएगा। ओवर्स में कटोती नहीं की गई है। न्यूजीलैंड को हराकर भारत पहले से ही सेमीफाइनल में पहुंच गया है। नॉकआउट स्टेज में टीम का मुकाबला 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। पॉसिबल प्लेइंग-XI
भारत- स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्री चरणी। बांग्लादेश- फरगाना हक, रुब्या हाइडर, शरमिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), सोभाना मोस्तारी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, नाहिदा अख्तर, रबेया खान, निशिता अख्तर , मारुफा अख्तर।

More From Author

हफ्ते की टॉप जॉब्स:रेलवे में 6914 वैकेंसी, बिहार SSC में 14,921 पद खाली; इस हफ्ते निकलीं 27 हजार से ज्‍यादा नौकरियां

अगले हफ्ते शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद:रेंज 25,600 से 26,200 के बीच रह सकती है, 5 फैक्टर जो बाजार की चाल तय करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *