विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत 7 जनवरी से होगी:मुंबई में लीग मैच, बड़ौदा में फाइनल खेला जा सकता है; 27 नवंबर को मेगा ऑक्शन

विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की शुरुआत 7 जनवरी से होगी। फाइनल 3 फरवरी को खेला जा सकता है। क्रिकबज के अनुसार, टूर्नामेंट के शुरुआती लीग मैच मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में खेले जा सकते हैं, जिसने हाल ही में विमेंस वर्ल्ड कप फाइनल की मेजबानी की थी। बाकी मैचों के लिए बड़ौदा को चुना गया है, जिसमें कोटांबी स्टेडियम में होने वाला फाइनल भी शामिल है। बड़ौदा में मुकाबले 16 जनवरी से शुरू हो सकते हैं, क्योंकि इसी मैदान पर 11 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड का वनडे मैच खेलना है। टूर्नामेंट का पहला मेगा ऑक्शन इसी महीने 27 नवंबर को दिल्ली में होगा। पिछले सीजन में 4 शहरों ने की थी मेजबानी
WPL के तीसरे सीजन की मेजबानी 4 शहरों ने की थी। इनमें लखनऊ, बेंगलुरु, मुंबई और बड़ौदा शामिल थे। BCCI ने अभी फ्रेंचाइजी मालिकों को आधिकारिक रूप से नहीं बताया है कि इस बार मैच किस शहर में होंगे, लेकिन अनौपचारिक बातचीत में इन्हीं वेन्यूज पर चर्चा चल रही है। टीमों को औपचारिक जानकारी 27 नवंबर को दिल्ली में होने वाली WPL नीलामी के दौरान दी जा सकती है। इस बार भी मेजबानी के लिए वहीं 4 शहर- लखनऊ, बेंगलुरु, मुंबई और बड़ौदा ने दावेदारी पेश की थी। जिसमें मुंबई और बड़ौदा चुने गए हैं। जनवरी में क्यों हो रहा WPL
अभी तक विमेंस प्रीमियर लीग के तीनों सीजन मार्च में खेले गए हैं। पहली बार टूर्नामेंट जनवरी में कराया जाएगा। इसके पीछे दो मुख्य वजह हैं- पिछले सीजन की चैंपियन मुंबई इंडियंस है,
WPL को सबसे ज्यादा 2 बार मुंबई इंडियंस ने जीता है। टीम ने 2023 के पहले और 2025 के तीसरे सीजन में जीत हासिल की थी। 2024 के दूसरे सीजन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था। 6 नवंबर को रिटेंशन लिस्ट जारी हुई
WPL के अगले सीजन के लिए रिटेंशन लिस्ट 6 नवंबर को जारी हुई थी। इनमें कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई, स्मृति मंधाना को बेंगलुरु और जेमिमा रोड्रिग्ज को दिल्ली ने रिटेन किया था। ————————-
WPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
WPL में पहली बार मेगा ऑक्शन, 5 प्लेयर्स रिटेन होंगे विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में पहली बार मेगा ऑक्शन होगा। ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी टीमें 5 प्लेयर्स को रिटेन कर सकेंगी। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

स्‍कूल में 100 उठक-बैठक की सजा से छात्रा की मौत:रेलवे में 10वीं पास की 1784 वैकेंसी; बैंक ऑफ इंडिया, नवोदय विद्यालय में भी भर्तियां

छत्तीसगढ़ सरकार के महाधिवक्ता ने दिया इस्तीफा:प्रफुल्ल भारत ने राज्यपाल को सौंपा रिजाइन लेटर, बोले-CM साय और मंत्रिमंडल के सहयोग के लिए धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *