विमेंस प्रीमियर लीग का तीसरा सीजन आज से:ओपनिंग मैच में बेंगलुरु का सामना गुजरात से, 5 टीमों में 22 मुकाबले; जानिए सबकुछ

विमेंस प्रीमियर लीग का तीसरा सीजन आज से शुरू हो रहा है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच होगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे वडोदरा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। 5 टीमों के बीच 29 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 22 मैच खेले जाएंगे। मुंबई में 13 मार्च को एलिमिनेटर और 15 मार्च को फाइनल होगा। इस बार 2 की बजाय 4 वेन्यू पर मुकाबले होंगे। लखनऊ और वडोदरा में पहली बार WPL के मैच होने हैं। जबकि मुंबई और बेंगलुरु एक बार फिर टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे। सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी। इस तरह एक टीम 8 मैच खेलेगी। बेंगलुरु ने जीता था दूसरा सीजन
स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली बेंगलुरु ने WPL सीजन-2 का खिताब अपने नाम किया था। टीम ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया था। ऑलराउंडर एलिस पैरी टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर रही थीं। उन्होंने 9 मैच में 347 रन बनाए थे। वहीं स्पिनर श्रेयांका पाटिल 13 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर थीं। टीम ने 8 में से 4 मैच जीते और 4 गंवाए थे। इस बार 4 वेन्यू पर मुकाबले
सीजन-3 में 4 वेन्यू पर मैच होंगे। वडोदरा में 14 से 19 फरवरी तक 6 मैच खेले जाएंगे। फिर बेंगलुरु में 21 फरवरी से 1 मार्च तक 8 मैच होंगे। यहां की होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दूसरे सीजन का खिताब जीता था, इसलिए इस वेन्यू को सबसे ज्यादा मुकाबले मिले। 3 से 8 मार्च तक लखनऊ में 4 मैच खेले जाएंगे। फिर 10 से 15 मार्च तक मुंबई में प्लेऑफ और लीग स्टेज के 2-2 मैच होंगे। खिताब की 3 दावेदार लीग फॉर्मेट में खेला जाएगा टूर्नामेंट
विमेंस प्रीमियर लीग का तीसरा सीजन भी लीग फॉर्मेट में खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। वहीं दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। सभी 5 टीमें आपस में 2-2 मैच खेलेंगी, यानी एक टीम को 8 मुकाबले खेलने होंगे। कितनी टीमें और कप्तान कौन?
तीसरे सीजन में भी 5 ही टीमें हिस्सा लेंगी। दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स ही इस बार भी हिस्सा ले रही हैं। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग, बेंगलुरु की स्मृति मंधाना, मुंबई हरमनप्रीत कौर, गुजरात की ऐशले गार्डनर और यूपी की दीप्ति शर्मा हैं। प्राइज मनी में कोई बदलाव नहीं, विनर को 6 करोड़ मिलेंगे
पिछले दो सीजन में विजेता टीम को 6 करोड़, जबकि उपविजेता टीम को 3 करोड़ की प्राइज मनी दी गई थी। बेस्ट बैटर और बेस्ट बॉलर को 5-5 लाख रुपए मिले। फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच को 2.5 लाख रुपए दिए गए थे। कब और कहां देखें WPL 2025 के मैच
WPL 2025 सीजन के मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। मुकाबलों की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर होगी। WPL 2025 में सभी मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे। टॉस शाम 7 बजे होगा। हर मैच की रिपोर्ट के लिए आप दैनिक भास्कर ऐप को भी फॉलो कर सकते हैं। ——————————————–
स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
रजत पाटीदार RCB के कप्तान बने रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नए कप्तान बनाए गए हैं। फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को X पोस्ट के जरिए रजत को नया कप्तान घोषित किया। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

ट्रम्प बोले- मोदी मुझसे बेहतर नेगोशिएटर:भारत को F-35 फाइटर जेट देने के लिए अमेरिका तैयार; मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर के प्रत्यर्पण को मंजूरी

क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स का IPO आज ओपन होगा:18 फरवरी तक बिडिंग कर सकेंगे निवेशक, 21 फरवरी को BSE-NSE पर शेयर की लिस्टिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *