विपक्ष का सदन के बाहर सिलेंडर संकट पर प्रदर्शन:नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब नारे लगाए; राहुल ने कहा- पीएम मोदी घबराएं हुए हैं

लोकसभा में गुरुवार को विपक्ष के सांसदों ने देश में सिलेंडर संकट के मुद्दे पर हंगामा किया। सुबह 11 बजे जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों से सदन की कार्यवाही शुरू करने का आग्रह किया, लेकिन विपक्ष नहीं माना तो कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। उधर, संसद परिसर में राहुल समेत विपक्ष के सांसदों ने सिलेंडर संकट पर प्रदर्शन किया। सांसदों ने नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब के नारे लगाए। राहुल गांधी ने कहा- “प्रधानमंत्री कहते हैं कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन वह खुद घबराए हुए लग रहे हैं, बिल्कुल अलग वजहों से। वे एप्स्टीन अदाणी केस की वजह से पैनिक हैं। आपने कल देखा कि सदन के अंदर प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली थी। वह देश से कह रहे हैं कि घबराएं नहीं, जबकि वह खुद परेशान लग रहे हैं।’ उधर, राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा उठाया। शाह ने कहा था- जब बोलने का मौका आता है, राहुल विदेश चले जाते हैं बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हुआ है। तब से सदन में लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है। लोकसभा में बुधवार को स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने वाला अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज हो गया। गृह मंत्री अमित शाह ने 56 मिनट तक राहुल के आरोपों और स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर सरकार की तरफ से जवाब दिया। शाह ने कहा- जब बोलने का मौका आता है तो राहुल गांधी जर्मनी में होते हैं, इंग्लैंड में होते हैं। संसद की कार्यवाही के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

सदन में खराब सड़कों और रोड एक्सीडेंट का मुद्दा उठेगा:हेल्थ-पंचायत और कौशल विकास विभाग से जुड़े सवाल, 3 मंत्रियों के बजट अनुदान पर होगी

सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग, ₹900 वाला ₹1800 में मिल रहा:कॉमर्शियल सिलेंडर के ₹4000 वसूले जा रहे, उत्तराखंड में मेन्यू से 70% फूड आइटम गायब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *