विजय हजारे ट्रॉफी:गिल-श्रेयस की 2 महीने बाद वनडे वापसी, विराट रेलवे के खिलाफ नहीं खेलेंगे

घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी का छठा राउंड मंगलवार को खेला जाएगा। इस राउंड में 38 टीमों के बीच कुल 19 मुकाबले होंगे। भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर करीब दो महीने बाद 50 ओवर फॉर्मेट में मैदान पर उतरेंगे। गिल-श्रेयस की वनडे में वापसी
शुभमन गिल पंजाब की ओर से गोवा के खिलाफ खेलेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर मुंबई की टीम से हिमाचल प्रदेश के खिलाफ उतरेंगे। अक्टूबर के बाद यह दोनों खिलाड़ियों की वनडे क्रिकेट में वापसी है। चोट के कारण वे साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर रहे थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले उनका घरेलू प्रदर्शन अहम माना जा रहा है।श्रेयस अय्यर चोटिल शार्दूल ठाकुर की जगह मुंबई की कप्तानी भी करेंगे।

More From Author

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का निधन:लंबे समय से बीमार थे; भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स जैसा ग्लोबल इवेंट लाने के लिए मशहूर रहे

बांग्लादेश में 18 दिन में छठे हिंदू की हत्या:दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला; बढ़ती हिंसा को लेकर फेसबुक पोस्ट किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *