विजय के घर को बम से उड़ाने की धमकी:एक्टर की रैली में भगदड़ से 40 मारे गए थे; हाईकोर्ट में CBI जांच की याचिका पर सुनवाई आज

विजय के नीलांकरई स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। चेन्नई पुलिस को रविवार रात कॉल में बताया गया कि घर में बम रखा है। पुलिस ने तुरंत एक्टर के घर की सुरक्षा बढ़ाई और बम स्क्वॉड ने तलाशी ली। हालांकि, अब तक विस्फोटक मिलने की खबर नहीं है। उधर, विजय की करूर रैली में हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या 40 तक पहुंच गई है। इनमें 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं। 95 लोग घायल हैं, जिनमें से 51 ICU में भर्ती हैं। मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने साजिश का आरोप लगाते हुए मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसपर आज दोपहर 2 बजकर 15 बजे सुनवाई हो सकती है। TVK के वकील अरिवझगन ने कहा, हादसा आपराधिक साजिश था। हमने हाईकोर्ट में अपील की है कि मामले की जांच राज्य की एजेंसी न करें। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) या CBI को जांच सौंपी जाए। स्थानीय लोगों से पुख्ता जानकारी और कुछ CCTV फुटेज भी है। इनमें साफ दिखता है कि ये DMK के कुछ नेताओं की साजिश थी। दरअसल, एक्टर विजय ने 2 फरवरी 2024 को TVK बनाई। विधानसभा चुनाव 2026 में उतरने की घोषणा की। इसके चलते राज्यभर में रैलियां कर रहे हैं। करूर में भी इसी मकसद से रैली रखी गई। रैली के लिए 10 हजार लोगों की परमिशन थी। 50 हजार की भीड़ जमा हो गई। विजय की रैली में जुटी भीड़ की तस्वीरें… तमिलनाडु का छोटा-सा कस्बा करूर, जहां हादसा हुआ 6 कारण, जिनकी वजह से 39 लोगों की जान गई तमिलनाडु सरकार ने जांच कमीशन बनाया सेलिब्रिटी के कारण भगदड़ की पिछली 4 घटनाएं… बेंगलुरु भगदड़- 4 जुलाई 2025 को IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पहली खिताबी जीत के जश्न हो रहा था। विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ी को देखने के लिए भीड़ जमा हुई। इस दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। हैदराबाद भगदड़- अल्लू अर्जुन 4 दिसंबर 2024 की रात हैदराबाद के संध्या थिएटर पहुंच गए थे। वह वहां अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के लिए गए थे। अल्लू अर्जुन को देख थिएटर के बाहर भगदड़ मच गई। इसमें भगदड़ में महिला की मौत हुई थी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ था। कोट्टाराकारा भगदड़- 4 अगस्त 2018 को केरल के कोट्टाराकारा में एक्टर दुलकर सलमान के मॉल इनॉगरेशन पर भारी भीड़ उमड़ी। भगदड़ मचने से एक व्यक्ति की मौत हुई। नानकरामगुडा भगदड़- 17 मार्च 2013 को तेलंगाना के नानकरामगुडा में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की एक फिल्म का म्यूजिक रिलीज प्रोग्राम में भगदड़ मच गई। इसमें एक व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गई। एक्टर विजय और उनकी पार्टी के बारे में जानिए 2 फरवरी को पार्टी लॉन्च की थी एक्टर विजय ने 2 फरवरी को अपनी पार्टी TVK लॉन्च की थी। इसके बाद 22 अगस्त को उन्होंने पार्टी का फ्लैग और सिम्बल लॉन्च किया था। चुनाव आयोग ने 8 सितम्बर को उनकी पार्टी को राजनीतिक पार्टी के रूप में आधिकारिक मान्यता दी थी। विजय पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि राजनीति में आने के बाद वे फूल टाइम सिर्फ लोगों की सेवा करेंगे। 30 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली ‘थलपति 69’ उनकी आखिरी फिल्म होगी।

More From Author

लेह हिंसा- सुरक्षा घेरे में दो मृतकों का अंतिम संस्कार:मीडिया पर रोक; 6 साल से सुलग रहे थे युवाओं के नौकरी समेत कई मुद्दे

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत कल से:34 दिन में 31 मुकाबले; भारत मेजबान, लेकिन पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में होंगे; जानिए सबकुछ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *