जेफ्री एप्सटीन से जुड़ी कोर्ट फाइलों के जारी होने के बाद 19 साल पहले गायब हुई पुर्तगाली बच्ची का नाम चर्चा में है। ‘संडे गार्डियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नई जारी दस्तावेजों में 2009 के एक गवाह के बयान में उसका जिक्र हुआ है। सोशल मीडिया पर इसके बाद मैडलिन मैक्कैन के गायब होने और एप्सटीन की गर्लफ्रेंड गिस्लीन मैक्सवेल के बीच संभावित कनेक्शन को लेकर अटकलें लगने लगीं। मैडलिन मैक्कैन 3 मई 2007 को पुर्तगाल के एक हॉलिडे अपार्टमेंट से लापता हुई थीं। उस समय वह तीन साल की थीं। उनके माता-पिता पास ही डिनर कर रहे थे, जब उन्हें बच्ची के गायब होने का पता चला। एप्सटीन कोर्ट फाइलों में शामिल बयान में एक महिला को एक छोटी बच्ची के साथ चलते हुए देखने का जिक्र है, जिसे गवाह ने बाद में गिस्लीन मैक्सवेल जैसा बताया। गवाह का दावा है कि बच्ची की शक्ल उसे मैडलिन की याद दिला रही थी। बयान में कहा गया है कि बच्ची की दाईं आंख ढंकी थी। 2009 में मैडलिन की उम्र छह साल होती, जिसे गवाह ने देखी गई बच्ची की उम्र से मेल खाते बताया। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि वह महिला मैक्सवेल ही थी। मामले की जांच जारी है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… अमेरिकी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में फायरिंग, 2 लोगों की मौत, 8 घंटे के लिए कैंपस बंद हुआ अमेरिका के साउथ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटीके कैंपस में गुरुवार रात गोलीबारी हुई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हुआ है। यूनिवर्सिटी ने बताया है कि मरने वालों के नाम अभी नहीं बताए गए हैं। यह घटना ऑरेंजबर्ग में स्थित कैंपस के छात्र आवास के एक अपार्टमेंट में हुई। रात करीब 9:15 बजे गोली चलने की खबर मिली, जिसके बाद पूरे कैंपस को लॉकडाउन कर दिया गया। यह लॉकडाउन शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे हटाया गया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह कैंपस में खाना डिलीवर कर रही थीं, तभी उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी। उन्होंने यह भी देखा कि पुलिस अधिकारी गेट से अंदर आ रहे थे। घटना के बाद यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार की सभी कक्षाएं रद्द कर दीं और छात्रों के लिए काउंसलिंग की व्यवस्था की है। यह पहली बार नहीं है। इससे करीब चार महीने पहले, 4 अक्टूबर को होमकमिंग कार्यक्रम के दौरान भी दो बार गोलीबारी हुई थी। उस समय 19 साल की एक युवती की मौत हो गई थी। इन घटनाओं के बाद कई लोगों को हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। भारतीय पासपोर्ट मजबूत, रैंकिंग 5 पायदान सुधरी: 56 देशों में वीजा फ्री एंट्री; पाकिस्तान की पोजिशन फिलिस्तीन और नार्थ-कोरिया से भी नीचे भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग में सुधार हुआ है। लेटेस्ट हेनले पासपोर्ट इंडेक्स (फरवरी 2026) के अनुसार, अब भारत का पासपोर्ट दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट्स की सूची में 75वें स्थान पर पहुंच गया है। साल की शुरुआत में यह 80वें स्थान पर था, यानी हाल ही में इसमें 5 स्थानों का सुधार हुआ है। इससे पहले 2025 में यह 85वें स्थान पर था, जिससे कुल मिलाकर 10 स्थानों की छलांग लगी है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स दुनिया भर के लगभग 200 देशों के पासपोर्ट को रैंक करता है। यह रैंकिंग इस बात पर आधारित होती है कि उस देश के पासपोर्ट धारक कितने देशों में बिना वीजा के या वीजा ऑन अराइवल के साथ जा सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… कन्फर्म हुआ- इमरान की एक आंख की 85% रोशनी खत्म: कोर्ट के ऑर्डर पर हुई जांच, पूर्व PAK PM बोले- प्राइवेट इलाज की इजाजत नहीं पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की एक आंख की करीब 85% रोशनी चली गई है। यह खुलासा पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई जांच में हुआ है। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्त वकील सलमान सफदर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इमरान खान जेल प्रशासन से कई महीनों आंखों में धुंधलापन होने की शिकायत कर रहे थे। अक्टूबर 2025 तक उनकी नजर सामान्य थी, लेकिन बाद में दाईं आंख की रोशनी अचानक चली गई। जांच के दौरान पिम्स अस्पताल के एक आई एक्सपर्ट को बुलाया गया। डॉक्टरों ने पाया कि उनकी आंख में खून का थक्का जम गया था, जिससे गंभीर नुकसान हुआ। पूरी खबर पढ़ें…
