वर्ल्ड अपडेट्स:साउथ कोरिया की पूर्व फर्स्ट लेडी भ्रष्टाचार केस में गिरफ्तार, पति यूल पहले से जेल में बंद; अब दोनों साथ होंगे

साउथ कोरिया की पूर्व फर्स्ट लेडी किम की-हुई को मंगलवार (12 अगस्त) को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत में करीब पांच घंटे की सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया। अभियोजन पक्ष का कहना है कि किम ने भ्रष्टाचार मामले की जांच में हस्तक्षेप किया। उन पर स्टॉक फ्रॉड, रिश्वत लेने और गैरकानूनी दबाव डालने जैसे गंभीर आरोप हैं। गिरफ्तारी के बाद अब किम अपने पति और पूर्व राष्ट्रपति यून सुक-योल के साथ जेल में होंगी। योल मार्शल लॉ लगाने के मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं। किम एक पशु अधिकार कार्यकर्ता के रूप में भी जानी जाती हैं और उन्होंने अपने पति के राष्ट्रपति कार्यकाल में देश में कुत्ते के मांस की खपत खत्म करने का वादा किया था। मई 2024 में उन्हें पैरोल मिली थी। 2022 में स्पेन में हुए नाटो समिट में उनकी मौजूदगी के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने फैशन आइकन कहा था। किम और यून की शादी 2012 में हुई थी। उनके कोई बच्चे नहीं हैं, लेकिन उनके पास करीब छह कुत्ते और पांच बिल्लियां हैं। 2022 में यून के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद किम ने खुद को फर्स्ट लेडी के बजाय राष्ट्रपति की पत्नी’ कहलाना पसंद किया था। किम जब स्कूल में थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था। उनकी मां, चोई यूं-सन, पर बिना मेडिकल लाइसेंस के वृद्धाश्रम चलाने का आरोप लगा था, जिसमें वह बरी हो गईं, लेकिन एक रियल एस्टेट धोखाधड़ी मामले में उन्हें सजा हुई।

More From Author

कश्मीर के उरी में एक जवान शहीद:सेना ने LoC पर आतंकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम की; 13 दिन में तीसरी मुठभेड़

जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को मंजूरी:दिल्ली से BCom, एमपी से LLB की; 33 साल से कानूनी पेशे में; जानें पूरी प्रोफाइल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *