वर्ल्ड अपडेट्स:चीन ने कनाडा के 4 नागरिकों को फांसी दी; ड्रग्स से जुड़े मामलों में सजा मिली

चीन ने हाल ही में चार कनाडाई नागरिकों को मौत की सजा दी है। कनाडा के विदेश मंत्री मेलानी जोली ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इन नागरिकों को ड्रग्स से जुड़े मामलों में फांसी दी गई। कनाडा की सरकार ने इन फांसियों की कड़ी निंदा की है और कहा है कि उसने कई बार दया याचना की थी, लेकिन चीन ने इसे नजरअंदाज कर दिया। इस कदम के बाद कनाडा और चीन के बीच पहले से तनावपूर्ण संबंध और बिगड़ सकते हैं। हाल ही में दोनों देशों ने एक-दूसरे के व्यापार पर शुल्क बढ़ाने के फैसले लिए थे, जिससे व्यापारिक विवाद और गहरा गया था।

More From Author

जेलेंस्की से ट्रम्प बोले- पॉवर प्लांट का कंट्रोल हमें सौंपें:कहा- यह सुरक्षा के लिए जरूरी; रूस-यूक्रेन में सैनिकों की अदला-बदली

3 दिन आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट:रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग में गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें; बस्तर में 22 मार्च को बदला रहेगा मौसम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *