वर्ल्ड अपडेट्स:चीनी विदेश मंत्री ने कहा- टैरिफ जंग बढ़ाते, उन्हें सुलझाते नहीं; ट्रम्प बोले थे- नाटो देश चीन पर 100% टैरिफ लगाए

स्लोवेनिया के दौरे पर गए चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि युद्ध से समस्याएं हल नहीं होतीं और टैरिफ उन्हें और बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा- ‘ना हम जंग की साजिश रचते हैं, ना शामिल होते हैं’। यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने नाटो देशों से रूस से तेल खरीदना बंद करने और चीन पर 100 % टैरिफ लगाने को कहा था। दरअसल, ट्रम्प ने नाटो देशों को पत्र लिखकर कहा था कि रूस से तेल खरीदना नाटो की ताकत को कम करता है। अमेरिका ने भारत पर रूसी तेल खरीदने के लिए प्रतिबंध लगाए हैं, लेकिन चीन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। चीन रूस को अपना करीबी दोस्त मानता है। अमेरिका ने जी7 देशों (कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन) से भी कहा है कि वे भारत और चीन पर रूसी तेल खरीदने का दबाव बनाएं। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट ने कहा था, ‘पुतिन के युद्ध को रोकने के लिए रूस की कमाई बंद करनी होगी।’ इससे पहले, वांग यी ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की और कहा कि दोनों देशों को बिना रुकावट के साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहिए।

More From Author

भारत-पाकिस्तान एशिया कप मुकाबले के गेमचेंजर्स:बुमराह, हार्दिक ने हारे हुए मैच जिताए; क्या शाहीन-नवाज PAK के लिए मैच विनर बनेंगे?

आईफोन 17प्रो और 17प्रो मैक्स की बुकिंग खुलते ही शॉर्टेज:सोना ₹1.10 लाख पर पहुंचा; चांदी एक हफ्ते में ₹4838 बढ़कर ₹1.28 लाख किलो बिक रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *