वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में 31 साल के भारतीय शख्स को 35 साल की जेल, नाबालिगों का यौन शोषण करने का आरोप

अमेरिका में 31 साल के एक भारतीय शख्स को 35 साल जेल की सजा सुनाई गई है। उस पर आरोप है कि उसने कई नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया। साई कुमार कुरेमुला नाम का यह शख्स एक सोशल मीडिया ऐप पर खुद को टीनेज लड़का बताकर इन बच्चों का भरोसा जीतता था। अगर लड़कियां उसकी बात मानने से मना करती थीं, तो वह उन्हें चाइल्ड पोर्नोग्राफी का डर दिखाकर धमकाता था। साई कुमार ओक्लाहोमा के एडमंड में इमीग्रेंट वीजा पर रह रहा था। उसे तीन बच्चों के यौन शोषण और चाइल्ड पोर्नोग्राफी रखने के लिए 420 महीने की जेल हुई है। पिछले हफ्ते हुई इस केस की सुनवाई के बाद अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज चार्ल्स गुडविन ने फैसला सुनाते हुए कहा कि ये वो अपराध हैं, जिन्हें समाज सबसे गंभीर मानता है क्योंकि इसके विक्टिम मासूम होते हैं। कुरेमुला ने अपने विक्टिम्स को जो ट्राॅमा दिया है, वो जिंदगी भर उनके और उनके परिवारों के साथ रहेगा। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…. मार्क जुकरबर्ग ने वॉशिंगटन डीसी में 15 हजार स्क्वायर फीट का बंगला खरीदा, 196 करोड़ रुपए कैश चुकाए मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में 15 हजार स्क्वायर फीट का बंगला खरीदा है। इसके लिए उन्होंने 2.3 करोड़ डॉलर यानी 196 करोड़ रुपए कैश दिया है। अमेरिकी राजधानी के इतिहास में ये तीसरी सबसे महंगी रियल एस्टेट डील है। जुकरबर्ग ने इस डील को गोपनीय रखा। ये घर वॉशिंगटन के पॉश इलाके वुडलैंड नॉरमैनस्टोन में है। लंदन से मुंबई आ रही फ्लाइट की तुर्किये में इमरजेंसी लैंडिंग, 200 से ज्यादा भारतीय पैसेंजर 16 घंटे से फंसे लंदन से मुंबई आ रही वर्जिन अटलांटिक फ्लाइट ने तुर्किये में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। इसके चलते 200 से ज्यादा भारतीय पैसेंजर 16 घंटे से ज्यादा समय से फंसे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेन नंबर VS 358 के एक पैसेंजर को पैनिक अटैक आ गया था। इस मेडिकल इमरजेंसी के चलते तुर्किये के दियारबकिर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था। ये एयरपोर्ट ऐसी फ्लाइट की लैंडिंग के लिए उपयुक्त नहीं है। पैसेंजर्स को बताया गया कि लैंडिंग के दौरान प्लेन में टेक्निकल खामी भी आ गई। एक पैसेंजर ने बताया कि उन्हें नहीं पता है उनकी आगे की यात्रा कैसे होगी क्योंकि वर्जिन अटलांटिक ने अब तक उनके लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था नहीं की है। ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज एक इवेंट में स्टेज से गिर पड़े, चोट नहीं लगी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज एक माइनिंग यूनियन सम्मेलन में भाषण देते हुए मंच से गिर गए। जब वे अपने भाषण के बाद फोटो खिंचवा रहे थे, तभी उनका पैर फिसला और मंच के पीछे की तरफ गिर पड़े। हालांकि, उन्हें तुरंत ही लोगों ने सहारा देकर उठा लिया। उन्हें कोई चोट नहीं आई। मंच पर वापस आने के बाद वे हंसते नजर आए। म्यांमार भूकंप में मरने वालों का संख्या 3,085 हुई, घायलों का आंकड़ा 4,715 म्यांमार की सेना के अनुसार, पिछले शुक्रवार को आए भूकंप में 3,085 लोगों की मौत हो गई और 4,715 लोग घायल हुए। सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं, और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इस बीच म्यांमार के सैन्य प्रमुख मिन आंग हलाइंग BIMSTEC शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज थाईलैंड की यात्रा करेंगे। म्यांमार सेना के प्रवक्ता ने बताया कि मिन आंग हलाइंग गुरुवार को बैंकॉक के लिए उड़ान भरेंगे।

More From Author

बेहतरीन बॉलिंग के दम पर जीता कोलकाता:सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रन से हराया; कमिंस बोले- हमें फील्डिंग सुधारनी होगी

वक्फ बिल राज्यसभा से 12 घंटे चर्चा के बाद पास:पक्ष में 128, विरोध में 95 वोट डले; राष्ट्रपति की सहमति के बाद कानून बनेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *