वर्ल्डकप का पहला सुपर-8 मैच; पाकिस्तान ने टॉस जीता:बैटिंग चुनी; नफी की जगह फखर जमान को मौका, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर की वापासी

टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज का पहला मैच आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। मैच के दौरान बारिश का अनुमान है। फिलहाल, कोलंबो में बारिश नहीं हो रही है और कवर्स हटाए जा रहे है। मैदान के कुछ हिस्सों को कवर करके रखा गया है। दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच जीतकर इस राउंड में पहुंचीं। ग्रुप स्टेज में दोनों ही टीमों ने 3-3 मैच जीते और 1-1 मुकाबला गंवाया। पाकिस्तान ने नीदरलैंड, अमेरिका और नामीबिया को हराया। न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा को हराया। पाकिस्तान को भारत ने हराया, वहीं न्यूजीलैंड को साउथ अफ्रीका ने हराया। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफी, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट ( विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, काइल जैमीसन और जैकब डफी। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज
क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

More From Author

AI समिट विवाद..रायपुर में कांग्रेस दफ्तर का घेराव:कांग्रेस नेताओं के टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन को बताया गलत; बैरिकेडिंग तोड़कर निकले BJYM कार्यकर्ता

3 राज्यों में SIR की फाइनल लिस्ट पब्लिश:राजस्थान में 5.15 करोड़, छत्तीसगढ़ में 1.87 करोड़ वोटर रजिस्टर्ड; अब तक 6 राज्यों-UT की सूची जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *